New Zealand vs India: टीम इंडिया को खल रही है धोनी की कमी, टीम बस में उनकी सीट अभी भी रहती है खाली- देखें चहल टीवी पर युजी ने क्या कुछ कहा

Jan 28, 2020 03:47 pm ISTNamita Shukla लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले दो मैच में जीत दर्ज कर मेहमान टीम इंडिया फिलहाल 2-0 से आगे...

New Zealand vs India: टीम इंडिया को खल रही है धोनी की कमी, टीम बस में उनकी सीट अभी भी रहती है खाली- देखें चहल टीवी पर युजी ने क्या कुछ कहा

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले दो मैच में जीत दर्ज कर मेहमान टीम इंडिया फिलहाल 2-0 से आगे है। सीरीज का तीसरा मैच 29 जनवरी को हैमिल्टन में खेला जाना है और टीम इंडिया बस से ऑकलैंड से हैमिल्टन के लिए रवाना हुई। इस दौरान बीसीसीआई टीवी पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें युजवेंद्र चहल ने बताया कि पूरी टीम महेंद्र सिंह धोनी को बहुत याद कर रही है। इतना ही नहीं चहल ने बताया कि माही भाई (धोनी) की बस में फिक्स सीट जो है, वो अभी भी खाली है और कोई भी उस पर बैठता नहीं है।

'चहल टीवी' शो काफी मशहूर हो चुका है, जिसमें चहल खिलाड़ियों का इंटरव्यू या उनसे बातचीत करते नजर आते हैं। इस बार उन्होंने शुरुआत जसप्रीत बुमराह से की। चहल ने जब बुमराह से पूछा कि वो उनके साथ डिनर पर क्यों नहीं चलते, तो बुमराह ने जवाब दिया कि मेरे समय से चलना होगा, क्योंकि मैं जल्दी सो जाता हूं। इसके बाद चहल ऋषभ पंत के पास पहुंचे, जिनके साथ मोहम्मद शमी बैठे हुए थे। चहल ने इन दोनों से बात करने के बाद केएल राहुल से बात की और फिर कुलदीप यादव के पास भी पहुंच गए।

अख्तर बोले- कीवियों को आउट करने के साथ डरा भी रहे हैं भारतीय गेंदबाज

पंत को लेकर रिकी पोंटिंग की भविष्यवाणी, कहा- जल्द होगी टीम में वापसी

— BCCI (@BCCI) January 27, 2020

वीडियो के आखिरी में चहल बस की आखिरी सीट पर पहुंचे और बताया कि चहल टीवी पर धोनी कभी आए नहीं हैं। उन्होंने बताया कि यह माही भाई की सीट है और ये अभी भी खाली है, हम सब उन्हें बहुत याद करते हैं। धोनी ने 2019 विश्व कप फाइनल के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। इसके बाद से उनके संन्यास की खबरें लगातार आती रही हैं। धोनी ने संन्यास को लेकर अभी तक कुछ भी नहीं कहा है। बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से भी धोनी का नाम हट गया है। 

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।