फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ क्रिकेटशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी ठोका शतक, 19वें मैच में ही हासिल कर ली यह खास उपलब्धि

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी ठोका शतक, 19वें मैच में ही हासिल कर ली यह खास उपलब्धि

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पहले वनडे में गिल ने करियर का तीसरा शतक जड़ दिया है। उन्होंने 87 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ भी उन्होंने शतक लगाया था।

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी ठोका शतक, 19वें मैच में ही हासिल कर ली यह खास उपलब्धि
Himanshu Singhलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 18 Jan 2023 03:59 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पहले वनडे में शतक जड़ दिया है। उन्होंने 87 गेंद में ये शतक पूरा किया। वनडे फॉर्मेट में गिल का ये तीसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में शतक जमाया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शुभमन गिल ने 87 गेंदों में 14 चौके और 2 छक्के की मदद से शतक पूरा किया। 52 गेंदों में शुभमन गिल ने अर्धशतक पूरा किया था। अगली 35 गेंदों पर उन्होंने 50 रन बनाकर शतक पूरा किया। 

19 वनडे में तीसरा शतक
शुभमन गिल ने अपने 10वें वनडे में पहला शतक लगाया था। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ ये उपलब्धि हासिल की थी। जिसके बाद उन्होंने दूसरा शतक श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई वनडे सीरीज में बनाया था। श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 116 रन बनाए और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले ही मैच में उन्होंने शतक जड़ दिया है। 

धवन के साथ इस क्लब में हुए शामिल
इस शतक के साथ शुभमन गिल उन खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने सबसे कम पारियों में तीन शतक लगाए हों। भारतीय खिलाड़ियों में केवल शिखर धवन (17) ही गिल से कम पारियों में तीसरे वनडे शतक तक पहुंचे थे।

IND vs NZ 1st ODI: रोहित शर्मा का चला बल्ला, एडम गिलक्रिस्ट को इस खास रेस में छोड़ा पीछे

इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में जब बतौर ओपनर गिल को टीम में कप्तान रोहित शर्मा ने चुना था तो लोगों ने सवाल खड़े किए थे, क्योंकि उनकी टीम के साथ ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था और लोग उन्हें गिल की जगह रोहित के साथ ओपनिंग करते हुए देखना चाहते थे, लेकिन कप्तान ने गिल पर भरोसा जताया और गिल ने उनकी उम्मीदों को कायम रखा।