फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटNew Zealand vs India 1st Test Match Day-3: तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत दूसरी पारी में न्यूजीलैंड से 39 रन पीछे

New Zealand vs India 1st Test Match Day-3: तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत दूसरी पारी में न्यूजीलैंड से 39 रन पीछे

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जा रहा है। भारत के पहली पारी में बनाए 165 रनों के जवाब में आज मैच के तीसरे दिन...

ajinkya rahane photo ht
1/ 2ajinkya rahane photo ht
india vs new zealand 1st test live updates
2/ 2india vs new zealand 1st test live updates
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 23 Feb 2020 01:36 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जा रहा है। भारत के पहली पारी में बनाए 165 रनों के जवाब में आज मैच के तीसरे दिन न्यूजीलैंड की पारी 348 रनों पर समाप्त हुई। न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान केन विलियमसन ने सर्वाधिक 89 रन बनाए। भारत की ओर से इशांत शर्मा ने पांच विकेट झटके। भारत की दूसरी पारी की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही । टीम इंडिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 144-4 का स्कोर बनाया है। दूूसरी पारी में मयंक अग्रवाल ने 58 रनों की पारी खेली। टीम इंडिया अभी न्यूजीलैंड से 39 रन पीछे है जबकि उसके 6 विकेट बाकी हैं। अजिंक्य रहाणे 25 जबकि हनुमा विहारी 15 रन बनाकर नॉटआउट हैं।

CLICK HERE FOR FULL CRICKET SCORECARD

CLICK HERE FOR FULL HINDI COMMENTARY

FULL UPDATES:

12.00 AM: तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत का स्कोर 144-4 है और टीम अभी भी न्यूजीलैंड से 39 रन पीछे है। हनुमा विहारी 15 और अजिंक्य रहाणे 25 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं।

11.40 AM: रहाणे-हनुमा इस समय रक्षात्मक तरीके से खेल रहे हैं और रन की बजाय विकेट बचाने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।

11.15 AM: हनुमा विहारी अच्छी फॉर्म में हैं जबकि पहली पारी की तरह ही अजिंक्य रहाणे भी अच्छे टच में नजर आ रहे हैं। इन दोनों बल्लेबाजों की कोशिश रहेगी कि टीम और कोई विकेट न गंवाए। भारत न्यूजीलैंड से अभी 57 रन दूर है।

10.35 AM: 52 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 126-4 है। क्रीज पर टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी खेल रहे हैं। भारत अभी न्यूजीलैंड से 57 रन पीछे है।

10.35 AM: विराट कोहली के आउट होने के बाद टीम की डगर काफी मुश्किल भरी नजर आ रही है। न्यूजीलैंड के पास अभी 69 रन की लीड है जबकि भारत के छह विकेट बचे हैं। विराट कोहली की खराब फॉर्म इस बार भी जारी रही और उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने विकेटकीपर बीजे वॉटलिंग के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने 43 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 19 रन बनाए।

10.05 AM: बेहतरीन टच में नजर आ रहे सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल फिफ्टी बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें टिम साउदी ने अपना शिकार बनाया। मयंक ने 99 गेंदों पर 58 रन बनाए। इसमें सात चौके और एक छक्का शामिल रहा। भारत का स्कोर इस समय 96-3 है।

09.35 AM: टी-ब्रेक के बाद का खेल शुरू हो गया है। टिक कर खेल रहे मयंक अग्रवाल का साथ देने कप्तान विराट कोहली आए हैं। भारत को अगर इस मैच में बने रहना है तो दोनों खिलाड़ियों में से किसी एक को शतक बनाना चाहिए।

09.15 AM: चेतेश्वर पुजारा का विकेट गिरते ही आज का चायकाल का समय हो गया है। भारत ने दो विकेट खोकर 78 रन बनाए हैं।

09.12 AM: भारत को चेतेश्वर पुजारा के रूप में दूसरा झटका लगा है। उन्हें कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने क्लीन बोल्ड किया। भारत का स्कोर 78-2 है।

09.00 AM: भारत के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने टेस्ट करियर की चौथी फिफ्टी जड़ी है। उन्होंने 51 रनों की अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया है। भारत का स्कोर 74-1 है।

08.25 AM: भारतीय टीम के बल्लेबाज दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत ने 50 रन पूरे कर लिए हैं। इसमें सबसे ज्यादा योगदान मनीष अग्रवाल का है जिन्होंने अब तक 30 रन बनाए हैं।

08.05 AM: पृथ्वी शॉ के बाद खेलने आए चेतेश्वर पुजारा काफी धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 28 गेंदें खेलकर तीन रन बनाए हैं। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 39-1 है।

07.26 AM: भारत को दूसरी पारी में पहला झटका पृथ्वी शॉ के रूप में लगा है। टॉम लाथम ने ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर हवा में डाइव लगाकर कैच पकड़ा।

07.22 AM: भारत की सलामी जोड़ी ने दूसरी पारी में स्थिर बल्लेबाजी की है। 7 ओवरों के बाद टीम इंडिया का स्कोर 22-0 है। मयंक अग्रवाल 13 जबकि पृथ्वी शॉ 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

07.00 AM: भारत की दूसरी पारी शुरू हो गई है टीम पहली पारी में न्यूजीलैंड से 183 रन पीछे हैं। क्रीज पर इस समय मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ की जोड़ी है। 

06.17 AM: भारत के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने ट्रेंट बोल्ट को ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट करा न्यूजीलैंड की पारी 348 रनों पर समेट ली है। कीवी टीम को पहली पारी के आधार पर 183 रनों की बढ़त हासिल हुई। भारत की ओर से इशांत शर्मा ने पांच विकेट लिए। 

06.05 AM: न्यूजीलैंड के पुछल्ले बल्लेबाज ट्रेंट बोल्ट तेजी से बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 14 गेंदों में 24 रन बनाए हैं। टीम का स्कोर 334 है और कीवी टीम को पहली पारी मे 169 रनों की बढ़त हासिल है।   

05.50 AM: आर अश्विन ने कोलिन डि ग्रैंडहोम को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट करा कीवी टीम को नौंवां झटका दिया है। न्यूजीलैंड का स्कोर इस समय 311-9 है।

05.35 AM: एजाज पटेल के चौके के साथ न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 300 रन पूरे कर लिए हैं। भारत की कोशिश न्यूजीलैंड को जल्द ऑलआउट करने पर है इसके लिए उसे दो विकेट की तलाश है।

05.32 AM: भारत के ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने काइल जैमीसन को आउट कर टीम को आठवीं सफलता दिलाई है। जैमीसन ने 45 गेंदों पर 44 रनों की तेज पारी खेली। उनके बल्ले से चार छक्के निकले। 

05.20 AM: भारत ने न्यूजीलैंड के सात विकेट गिरा दिए है लेकिन आठवें विकेट के लिए कोलिन डि ग्रैंडहोम और काइल जैमीसन के बीच 65 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें