IND vs ENG: अंपायर्स कॉल को लेकर जानिए क्या बदलाव देखना चाहते हैं विराट कोहली

Mar 22, 2021 10:39 pm ISTNamita Shukla एजेंसी, पुणे
share Share
Follow Us on

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का मानना है कि एलबीडब्ल्यू को लेकर अंपायर्स कॉल से काफी कन्फ्यूजन पैदा हो जाता है। भारत और इंग्लैंड के बीच 23 मार्च से तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जानी है।...

IND vs ENG: अंपायर्स कॉल को लेकर जानिए क्या बदलाव देखना चाहते हैं विराट कोहली

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का मानना है कि एलबीडब्ल्यू को लेकर अंपायर्स कॉल से काफी कन्फ्यूजन पैदा हो जाता है। भारत और इंग्लैंड के बीच 23 मार्च से तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जानी है। सीरीज के पहले मैच से एक दिन पहले विराट ने डीआरएस को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में अपनी बात रखी।

विराट हालांकि यह कहते-कहते रुक गए कि अंपायर्स कॉल के नियम को खेल से हटा देना चाहिए, लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि इस नियम पर दोबारा से ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि इससे काफी उलझनें पैदा हो रही हैं। इस मामले पर अंतिम फैसला आईसीसी की क्रिकेट समिति को लेना है, जिसने हाल ही में इस मामले पर विचार किया था और अपनी सिफारिशें आईसीसी को सौंप दी हैं।

भारतीय कप्तान के अनुसार इस बात पर कोई बहस नहीं होनी चाहिए कि बॉल स्टंप्स को कितना हिट करेगी। उन्होंने कहा, 'मैं तब से क्रिकेट खेल रहा हूं जब कोई डीआरएस नहीं था। अगर अंपायर ने कोई फैसला किया है कि बल्लेबाज उसे पसंद करे या न करे, लेकिन यह बना रहता है और अगर अंपायर उसे नॉटआउट देता है तो फिर यह मायने नहीं रखता कि वह थोड़े अंतर से है या ज्यादा से। क्रिकेट के आम समझ के नजरिए से मुझे नहीं लगता कि इस पर कोई बहस होनी चाहिए। अगर बॉल स्टंप्स को छूते हुए निकल रही है तो बल्लेबाज को आउट होना चाहिए। चाहे आपको यह पसंद आए या न आए।'

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।