IND vs ENG: विराट कोहली के खाते में दर्ज हुआ कप्तानी का बड़ा रिकॉर्ड, इस दिग्गज को पीछे छोड़ा

लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में 5 मैचों की टी-20 सीरीज का निर्णायक मैच खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला...

virat kohli  bcci

भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में 5 मैचों की टी-20 सीरीज का निर्णायक मैच खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की तरफ से रोहित शर्मा और विराट कोहली पारी की शुरुआत करने आए। ये पहली बार था कि जब भारत की तरफ से ये दोनों ओपनिंग के लिए उतरे हों। केएल राहुल के बाहर बैठने की वजह से रोहित के साथ ओपनिंग करने कोहली आए। विराट कोहली ने पांचवे टी20 मैच में एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वो टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है। 

 विराट कोहली के बतौर कप्तान 1463 रन हो चुके हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच को पीछे छोड़ा। फिंच के नाम बतौर कप्तान 1462  रन हैं। वहीं न्यूजीलैंड के केन विलियमसन के नाम 1383 रन है। विराट कोहली ने 52 गेंदों में 80 रन नॉटआउट बनाए। इन दोनों ने भारत को तेज तर्रार शुरुआत दिलाई। इन दोनों ने 8.6 ओवरों में पहले विकेट के लिए 94 रनों की पार्टनरशिप की। रोहित ने इस दौरान अपनी 22 वीं फिफ्टी लगाई। रोहित ने 34 गेंदों में 64 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 छक्के और चार चौके लगाए। भारत ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 224 रन बनाए।

IND vs ENG: रोहित शर्मा ने 5वें टी-20 में बनाया खास रिकॉर्ड

 टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में भारत के कप्तान विराट कोहली टॉप पर हैं। उनके नाम टी20 इंटरनेशनल में 3000 से अधिक रन हैं। इस सीरीज में ही कोहली ने ये आंकड़ा छुआ है। इस सीरीज में कोहली के बल्ले से तीन फिफ्टी निकली है। कोहली ने टी 20 इंटरनेशनल में 28 फिफ्टी मारी हैं। आज के मैच में  इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। भारत ने केएल राहुल को इस मैच में बाहर रखा है और तेज गेंदबाज टी नटराजन को खिलाया है। दोनों टीमों के बीच इस समय सीरीज 2-2 से बराबरी पर है, ऐसे में जो भी टीम इस मैच में जीत दर्ज करेगी, वह सीरीज भी अपने नाम कर लेगी।

Hemraj Chauhan

लेखक के बारे में

Hemraj Chauhan
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।