ODI में रोहित शर्मा के साथ कौन करेगा पारी का आगाज? जानें कप्तान विराट कोहली का जवाब

Mar 22, 2021 09:32 pm ISTNamita Shukla एएनआई, पुणे
share

भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट और पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खत्म हो चुकी है और अब इन दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला मैच 23 मार्च...

ODI में रोहित शर्मा के साथ कौन करेगा पारी का आगाज? जानें कप्तान विराट कोहली का जवाब

भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट और पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खत्म हो चुकी है और अब इन दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला मैच 23 मार्च को पुणे में खेला जाना है। मैच से एक दिन पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने बताया कि वनडे इंटरनेशनल सीरीज में रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज कौन करेगा। टी20 सीरीज के सभी मैचों में टीम इंडिया के लिए अलग-अलग सलामी जोड़ी देखने को मिली।

विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी-20 मुकाबले में रोहित के साथ पारी की शुुरुआत की थी, लेकिन अब उन्होंने साफ किया है कि 50 ओवर के फॉर्मैट में रोहित और शिखर की पुरानी जोड़ी ही पारी शुरू करेगी। उन्होंने कहा, 'जहां तक ओपनिंग साझेदारी का सवाल है शिखर और रोहित निश्चित रूप से पारी शुरू करेंगे। जब बात वनडे क्रिकेट की होती है, तो मुझे नहीं लगता कि दोनों बल्लेबाजों के एक साथ पारी शुरू करने को लेकर कोई संदेह है। पिछले कुछ सालों में दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि कुछ युवा खिलाड़ी पहली बार वनडे फॉर्मैट में अपनी चुनौती रखेंगे, इसलिए मैं यह देखने को उत्सुक हूं कि ये युवा खिलाड़ी किस तरह इंग्लैंड की मजबूत टीम के खिलाफ अपनी चुनौती रखेंगे।'

32 साल के भारतीय कप्तान ने साथ ही कहा कि लोकेश राहुल पर टीम मैनेजमेंट को पूरा भरोसा है, हालांकि टी-20 सीरीज में उनका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा था। राहुल को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और निणार्यक टी-20 मुकाबले में प्लेइंग XI से बाहर रखा गया है, लेकिन वनडे फॉर्मैट में वह पांचवें नंबर पर अपनी भूमिका के साथ न्याय करेंगे। विराट ने साथ ही कहा, 'जब कोई खिलाड़ी किसी कठिन दौर से गुजरता है, तो उसका मतलब यह नहीं है कि वह खेलना भूल गया है। मेरा मानना है कि क्रिकेट में बल्लेबाजों का काम गेंद को देखना और उस पर हिट करना है। इसके बाहर यदि कभी और कोई बात होती है तो वह सिर्फ बकवास है। हम अपने खिलाड़ियों का सपोर्ट करते हैं और उन्हें मानसिक मजबूती देना चाहते हैं।'

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।