पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने दी चेतावनी, इस रणनीति में नहीं किया बदलाव तो भारत को होगी दिक्कत

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा है कि पहले 40 ओवर में रक्षात्मक खेल दिखाने का खामियाजा भारत को दो साल बाद अपनी मेजबानी में होने वाले विश्व कप में भुगतना पड़ सकता है। भारत ने हमेशा से आखिरी...

michael vaughan photo-twitter

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा है कि पहले 40 ओवर में रक्षात्मक खेल दिखाने का खामियाजा भारत को दो साल बाद अपनी मेजबानी में होने वाले विश्व कप में भुगतना पड़ सकता है। भारत ने हमेशा से आखिरी दस ओवर में तेजी से खेलने की रणनीति अपनाई है। कई बार यह कारगर साबित होती है लेकिन विश्व चैम्पियन इंग्लैंड ने दिखा दिया है कि मददगार पिच पर शुरू ही से आक्रामक बल्लेबाजी करना कितना फायदेमंद हो सकता है।

— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) March 26, 2021

पहले दो वनडे में भारत ने धीमी शुरुआत के बाद आखिरी दस ओवरों में 112 और 126 रन बनाए। वॉन का मानना है कि विराट कोहली और उनकी टीम सपाट पिच पर 375 से अधिक रन बना सकती है और उसे शुरू ही से आक्रामक खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि, 'पहले 40 ओवर रक्षात्मक खेलने और बाद में तेज खेलने से उन्हें दो साल बाद विश्व कप में नुकसान हो सकता है। उनके पास 375 से अधिक रन बनाने का माद्दा है। इंग्लैंड की यही रणनीति रही है।'

पुणे में जमकर हुई छक्कों की बारिश, देखते-देखते बन गया स्पेशल रिकॉर्ड

इस मैच में भारत ने एक बार फिर टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 336 रन बनाए। टीम की तरफ से केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली, जबकि ऋषभ पंत ने महज 40 गेंदों में ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 77 रन जड़े। आखिरी के ओवरों में हार्दिक पांड्या ने 16 गेंदों में 35 रनों की आतिशी इनिंग खेलकर टीम को बड़ा टोटल तक पहुंचाया।

इस मैच में इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स ने मिलकर भारतीय बॉलरों की जमकर पिटाई की और दूसरे विकेट के लिए 175 रनों की साझेदारी कर 337 जैसे विशाल लक्ष्य को 43.3 ओवर में हासिल किया। भारत की तरफ से कुलदीप यादव और क्रुणाल पांड्या ने जमकर रन लुटाए और दोनों ने मिलकर 16 ओवर में 156 रन दिए।

IND vs ENG: नितिन मेनन से गुस्सा हुए कप्तान विराट काेहली, लेकिन अंपायर ने कर दिया इग्नोर, VIDEO वायरल 

 

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वॉन ने दी चेतावनी, यह रणनीति नहीं बदली तो भारत को होगी परेशानी