Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs ENG Dhruv Jurel Salute celebration when he completing his Maiden Test Fifty Know what is the reason behind this

ध्रुव जुरेल ने सैल्यूट मार मनाया अपने पहले टेस्ट अर्धशतक का जश्न, जानें उनके इस सेलिब्रेशन का कारण

Dhruv Jurel Salute celebration: ध्रुव जुरेल के इस जश्न के पीछे का कारण उनके पिता है। जुरेल के पिता नेम सिंह भारतीय सेना में थे। वह हवलदार पद से रिटायर हुए। वह कारगिल वॉर का भी हिस्सा रहे हैं।

Lokesh Khera लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्लीSun, 25 Feb 2024 12:52 PM
share Share
Follow Us on
ध्रुव जुरेल ने सैल्यूट मार मनाया अपने पहले टेस्ट अर्धशतक का जश्न, जानें उनके इस सेलिब्रेशन का कारण

IND vs ENG Dhruv Jurel Salute celebration: इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के विकेट कीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने अपना पहला अर्धशतक जड़ दिया है। राजकोट टेस्ट में वह अर्धशतक के करीब जरूर पहुंचे थे, मगर वह 50 रन का आंकड़ा छू नहीं पाए थे। रांची में जैसे ही उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की तो उन्होंने इसका जश्न बेहद ही निराले अंदाज में मनाया। जुरेल अपना मेडन अर्धशतक जड़ने के बाद सैल्यूट मारते हुए नजर आए। आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण-

ध्रुव जुरेल के इस जश्न के पीछे का कारण उनके पिता है। जुरेल के पिता नेम सिंह भारतीय सेना में थे। वह हवलदार पद से रिटायर हुए। वह कारगिल वॉर का भी हिस्सा रहे हैं। नेम सिंह चाहते थे कि उनका बेटा भी फौज बने मगर ध्रुव जुरेल ने क्रिकेट को चुना। 

बात मुकाबले की करें तो धुव जुरेल से पहले यशस्वी जायसवाल ने भी अर्धशतक जड़ते हुए 73 रनों की शानदार पारी खेली थी। इन दो युवा खिलाड़ियों की बदौलत भारत इंग्लैंड के स्कोर के नजदीक पहुंच रहा है। खबर लिखे जाने तक भारत मेहमानों से 73 रन पीछे हैं। 

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जो रूट के नाबाद शतक के दम पर 353 रन बोर्ड पर लगाए थे। एक समय ऐसा था जब आधी इंग्लिश टीम 112 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई थी। तब रूट ने बेन फोक्स और ऑलीरॉबिंसन के साथ शतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

अगला लेखऐप पर पढ़ें