फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIND vs BAN: रोहित शर्मा के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज, एशिया कप में 35 साल बाद हुआ ऐसा

IND vs BAN: रोहित शर्मा के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज, एशिया कप में 35 साल बाद हुआ ऐसा

Rohit Sharma Ducks Record: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ शून्य पर आउट होते ही एक शर्मनाक रिकॉर्ड बना डाला। उन्हें डेब्यूटेंट तंजीम हसन साकिब ने पवेलियन की राह दिखाई।

IND vs BAN: रोहित शर्मा के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज, एशिया कप में 35 साल बाद हुआ ऐसा
Md.akram लाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 15 Sep 2023 09:12 PM
ऐप पर पढ़ें

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप 2023 सुपर-फोर मुकाबले में बल्ला खामोश रहा। वह दो गेंद खेलने के बाद शून्य पर पवेलियन लौट गए। उन्हें डेब्यूटेंट तंजीम हसन साकिब ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर अपने जाल में फंसाया। रोहित ने ऑफ स्टंप पर आई गेंद पर शॉट मारने का प्रयास किया लेकिन गच्चा खा गए। उन्होंने कवर प्वाइंट पर अनामुल हक को कैच धमाया। 'हिटमैन' रोहित के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

रोहित एशिया कप में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। वह टूर्नामेंट में तीन बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं। उन्होंने तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पछाड़ा है, जो दो-दो मर्तबा डक का शिकार हुए हैं। रोहित पुरुष एशिया कप में 2 बार शून्य पर आउट होने वाले पहले भारतीय ओपनर हैं। वह एशिया कप में जीरो पर विकेट गंवाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान हैं। आज से पूर्व टूर्नामेंट में ऐसा 35 साल पहले हुआ था। दिलीप वेंगसरकर 1988 में आयोजित एशिया कप में डक का शिकार बने थे।

बता दें कि रोहित इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने शून्य पर आउट होने से पहले टूर्नामेंट में लगातार तीन अर्धशतक जमाए। रोहित ने नेपाल के विरुद्ध नाबाद 74, पाकिस्तान के खिलाफ 56 और श्रीलंका के सामने 53 रन की पारी खेली। बांग्लादेश मैच की बात करें तो भारत ने शुरुआती चार विकेट सस्ते में गंवा दिए। डेब्यूटेंट तिलक वर्मा (5), केएल राहुल (13) और ईशान किशन (5) रनों के लिए जूझते नजर आए। हालांकि, सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने बखूबी बांग्लादेशी गेंदबाजों का सामना किया। उन्होंने नौवां वनडे अर्धशतक जमाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें