शुभमन गिल ने पांचवां वनडे शतक ठोकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, इस मामले में कोहली-धोनी को पछाड़ा
शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप सुपर 4 मुकाबले में शतक जड़ दिया है। ये उनका वनडे करियर का पांचवां शतक है। इस साल शतक लगाने के मामले में गिल ने विराट को पीछे छोड़ दिया है।
भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप 2023 सुपर 4 चरण के आखिर मुकाबले में शतक ठोक दिया है। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 265 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए लेकिन एक छोर पर शुभमन गिल ने पारी को संभाले रखा और शतक भी पूरा किया। शुभमन गिल ने 117 गेंद में 100 रन पूरे किए। अपनी पारी में वह 6 चौके और 4 छक्के लगा चुके हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाने के साथ ही शुभमन गिल ने अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज कर लिए हैं। वह सबसे कम पारियों में 5 वनडे शतक लगाने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। सबसे कम पारियों में 5 शतक लगाने का रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम है, जिन्होंने 28 पारियों में ये कारनामा करके दिखाया था। केएल राहुल ने 36 पारियों में और विराट कोहली ने 43 पारी में ये उपलब्धि हासिल की थी।
2023 में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में शुभमन गिल ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। शुभमन गिल ने इस साल 6 शतक लगाए हैं। दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, उन्होंने 5 शतक लगाए हैं। तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा हैं, जिन्होंने 4 शतक लगाए हैं। डेवोन कॉनवे, डेरिल मिशेल और शान्तो के नाम 4-4 शतक है।
विश्व कप से पहले AUS गेंदबाजों की बज गई बैंड, हेनरिक क्लासेन ने ठोका तूफानी शतक, 13 छक्के और 13 चौके
एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ पिछले तीन खिलाड़ियों की बात करें तो शतक लगाने वाले शुभमन गिल तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। सचिन तेंदुलकर ने 2012 में, विराट कोहली ने 2014 में और शुभमन गिल ने 2023 में लगाया। एशिया कप में शतक लगाने वाले शुभमन गिल चौथे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। सुरेश रैना एशिया कप में शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज हैं।
एशिया कप में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी:
21 वर्ष 211 दिन - 2008 में सुरेश रैना
21 वर्ष 350 दिन - 1995 में सचिन तेंदुलकर
23 वर्ष 129 दिन - 2012 में विराट कोहली
24y 007 दिन - 2023 में शुबमन गिल
26 वर्ष 354 दिन - 2008 में एमएस धोनी
