IND vs AUS 2nd ODI: विराट कोहली और केएल राहुल की शानदार पारियों के बावजूद हारा भारत, ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज में बनाई अजेय बढ़त
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का...
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए मार्कस स्टोयनिस की जगह मोइसेस हेनरिक्स को टीम में शामिल किया। भारत ने पिछले मुकाबले की टीम को ही दूसरे वनडे में उतारा। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टीव स्मिथ (104) के शतक और ग्लेन मैक्सवेल (63) की तूफानी पारी की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 389 रन बनाए। भारत की तरफ से मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने एक-एक विकेट झटका। जवाब में भारत की टीम कप्तान विराट कोहली (89) और केएल राहुल (76) की पारियों के बावजूद 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 338 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पैट कमिंस ने तीन और एडम जाम्पा ने दो विकेट चटकाए। स्टीव स्मिथ को उनकी बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
CLICK HERE FULL LIVE CRICKET SCORECARD
ALL UPDATES:
5:19 PM: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 51 रनों से हराया। भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 338 रन बनाए। नवदीप सैनी 10 और चहल 4 रन बनाकर नॉटआउट रहे।
5:16 PM: 48.3 ओवर में एडम जाम्पा ने जसप्रीत बुमराह को किया एलबीडब्ल्यू आउट। 2 गेंद खेलने के बाद खाता भी नहीं खोल सके बुमराह। 49 ओवर के बाद भारत का स्कोर 329/9।
5:13 PM: 47.3 ओवर में शमी ने मैक्सवेल को उनकी ही गेंद पर वापस कैच देकर लौटे पवेलियन। शमी ने 4 गेंदों में बनाए 1 रन।
5:05 PM: भारत को लगा दोहरा झटका। 46.2 ओवर में कमिंस की गेंद पर हार्दिक पांड्या स्टीव स्मिथ को आसान सा कैच देकर लौटे पवेलियन। हार्दिक ने 31 गेंदों में 28 रन बनाए।
5:03 PM: मुश्किल में भारत। 46.1 ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर रविंद्र जडेजा ने मैक्सवेल को दिया आसान सा कैच। जडेजा 11 गेंदों में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
5:00 PM: भारत के लिए बड़ा ओवर। मिशेल स्टार्क के 9वें ओवर में जडेजा ने दो छक्के लगाकर 18 रन बटोरे। 46 ओवर के बाद भारत का स्कोर 321/5, जडेजा 24 और हार्दिक पांड्या 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।
4:56 PM: 45.1ओवर में मिशेल स्टार्क की गेंद पर लाबुशेन ने हार्दिक पांड्या का कैच पकड़ा, लेकिन थर्ड अंपायर ने इसको नो बॉल करार दिया। हार्दिक क्रीज पर अभी भी बने हुए हैं।
4:52 PM: 45 ओवर के बाद भारत का स्कोर 303/5, हार्दिक पांड्या 26 और रविंद्र जडेजा 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
4:45 PM: भारत को लगा बड़ा झटका। 43.4 ओवर में जाम्पा की गेंद पर केएल राहुल जोश हेजलवुड को कैच देकर लौटे पवेलियन। केएल राहुल ने 66 गेंदों में 76 रन बनाए। भारत को इस मैच को जीतने के लिए 38 गेंदों में 102 रनों की जरूरत है।
4:32 PM: 41 ओवर के बाद भारत का स्कोर 260/4, केएल राहुल 59 और हार्दिक पांड्या 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 54 गेंदों में 130 रन बनाने हैं।
4:19 PM: 38 ओवर के बाद भारत का स्कोर 244/4, केएल राहुल 46 और हार्दिक पांड्या 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को इस मैच को जीतने के लिए अभी 72 गेंदों में 146 रनों की जरूरत है।
4:03 PM: 34.5 ओवर में जोश हेजलवुड की गेंद पर विराट कोहली हेनरिक्स को आसान सा कैच देकर लौटे पवेलियन। कोहली ने 87 गेंदों में 89 रन बनाए। भारत को इस मैच को जीतने के लिए अभी 90 गेंदों में 165 रन बनाने हैं।
3:47 PM: 31.3 ओवर में हेनरिक्स की गेंद पर केएल राहुल ने लगाया सिक्स, इसके साथ ही भारत के 200 रन भी पूरे हुए। 32 ओवर के बाद भारत का स्कोर 203/3, कोहली 78 और राहुल 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।
3:39 PM: 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर 186/3, विराट कोहली 72 और केएल राहुल 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को इस मैच को जीतने के लिए अभी 204 रनों की दरकार है।
3:31 PM: 28 ओवर के बाद भारत का स्कोर 182/3, विराट कोहली 71 और केएल राहुल 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। हेनरिक्स ने अपने पांचवें ओवर में 6 रन खर्चे।
3:18 PM: 25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 160/3, विराट कोहली 56 और केएल राहुल 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। एडम जाम्पा ने अपने छठे ओवर में 4 रन खर्चे।
3;11 PM: भारत को लगा तीसरा झटका। 23.1 ओवर में हेनरिक्स की गेंद पर श्रेयस अय्यर ने स्मिथ को कैच देकर लौटे पवेलियन। अय्यर ने 36 गेंदों में 38 रन बनाए।
What a guy ‼️ 🤩
— Fox Cricket (@FoxCricket) November 29, 2020
Smith takes an incredible catch 🔥
📺 Watch Game 2 of the #AUSvIND ODI Series Ch 501 or 💻 Stream on Kayo: https://t.co/bb9h0qf37c
📝 Live Blog: https://t.co/cF1qvdQReT
📱Match Centre: https://t.co/IKhEAApS6r pic.twitter.com/UfIjTqF5ua
3:08 PM: 22.4 ओवर में एडम जाम्पा की गेंद पर चौका लगाकर विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 23 ओवर के बाद भारत का स्कोर 153/2, कोहली 53 और श्रेयस अय्यर 38 रन बनाकर खेल रहे हैं।
3:05 PM: 22 ओवर के बाद भारत का स्कोर 140/2, विराट कोहली 47 और श्रेयस अय्यर 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। मैक्सवेल ने अपने तीसरे ओवर में 9 रन खर्चे।
2:53 PM: 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 112/2, विराट कोहली 29 और श्रेयस अय्यर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।
2:43 PM: 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 101/2, विराट कोहली 24 और श्रेयस अय्यर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
2:34 PM: 12.4 ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर कोहली को एलबीडब्ल्यू अपील पर ऑन फील्ड अंपायर ने आउट करार दिया। कोहली ने तुरंत डीआरएस का इस्तेमाल किया और साफ दिखा कि उनका बल्ले का भारी किनारा लगा है। कोहली क्रीज पर बने हुए हैं। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 84/2, कोहली 12 और श्रेयस अय्यर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
2:29 PM: 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 77/2, विराट कोहली 5 और श्रेयस अय्यर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। एडम जाम्पा ने अपने पहले ओवर में 7 रन खर्चे।
2:21 PM: 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 67/2, विराट कोहली 0 और श्रेयस अय्यर 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
2:14 PM: 8.3 ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर मयंक अग्रवाल विकेटों के पीछे एलेक्स कैरी को कैच देकर हुए आउट। मयंक ने 26 गेंदों में 28 रन बनाए।
Cummins strikes!
— cricket.com.au (@cricketcomau) November 29, 2020
Live #AUSvIND: https://t.co/CTxq6E4aSW pic.twitter.com/jvVYt4atTF
2:09 PM: भारत को लगा पहला झटका। 7.4 ओवर में जोश हेजलवुड की गेंद पर शिखर धवन मिशेल स्टार्क को कैच देकर पवेलियन लौटे। धवन ने 23 गेंदों में 30 रन बनाए।
2:03 PM: 6.1 ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर मयंक अग्रवाल ने जड़ा चौका और इसके साथ ही भारत के 50 रन भी पूरे हो गए हैं। 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 56/0, धवन 28 और मयंक 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।
1:56 PM: शिखर धवन ने खोले हाथ। मिशेल स्टार्क के तीसरे ओवर में धवन ने तीन चौके समेत कुल 16 रन बटोरे। 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 37/0, धवन 20 और मयंक 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
1:50 PM: मयंक अग्रवाल द्वारा खेले गए शॉर्ट को रोकने के चक्कर में डेविड वॉर्नर चोटिल हो गए हैं और वह ठीक तरह से चल नहीं पा रहे हैं वह मैदान से बाहर चले गए हैं। 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 21/0, मयंक अग्रवाल 16 और धवन 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
1:40 PM: 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 12/0, मयंक अग्रवाल 8 और शिखर धवन 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। जोश हेजलवुड ने अपने पहले ओवर में चार रन खर्चे।
1;33 PM: भारत की तरफ से पारी का आगाज करने के लिए शिखर धवन और मयंक अग्रवाल मैदान पर उतरे हैं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पहला ओवर मिशेल स्टार्क डाल रहे हैं।
1:03 PM: ग्लेन मैक्सवेल ने नवदीप सैनी के 7वें ओवर में दो छक्के समेत कुल 15 रन बटोरे। ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में 389/4 का विशाल टोटल खड़ा किया है। मैक्सवेल 29 गेंदों में 63 रनों की तूफानी पारी खेलकर नॉटआउट रहे, जबकि हेनरिक्स भी 2 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत को इस मैच को जीतने के लिए 390 रन बनाने होंगे।
1:00 PM: 49.1 ओवर में नवदीप सैनी की गेंद पर ऑनफील्ड अंपायर ने मैक्लवेल को आउट करार दिया, मैक्सवेल ने तुरंत डीआरएस का इस्तेमाल किया और अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा है। मैक्सवेल अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं।
12:54 PM: जसप्रीत बुमराह को मिली पहली सफलता। 48.5 ओवर में लाबुशेन मयंक अग्रवाल को कैच देकर पवेलियन वापस लौट गए हैं। मोइसेस हेनरिक्स नए बल्लेबाज के तौर पर मैक्सवेल का साथ देने आए हैं। 49 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 374/4, मैक्सवेल 48 रन बनाकर खेल रहे हैं।
12:47 PM: 47 ओवर के बाद ऑस्टेलिया का स्कोर 351/3, ग्लेन मैक्सवेल 36 और लाबुशेन 61 रन बनाकर खेल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह ने अपने 9वें ओवर में 12 रन खर्चे।
12:29 PM: 43.2 ओवर में हार्दिक की गेंद पर चौका लगाकर मार्नस लाबुशेन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 44 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 314/3, लाबुशेन 51 और मैक्सवेल 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
12:27 PM: जडेजा ने छोड़ा लाबुशेन का कैच। 43.1 ओवर में हार्दिक पांड्या की गेंद पर जडेजा ने लाबुशेन का आसान सा कैच टपका दिया।
12:20 PM: हार्दिक पांड्या ने भारत को दिलाई बड़ी सफलता। स्टीव स्मिथ मोहम्मद शमी को कैच देकर लौटे पवेलियन, उन्होंने 64 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली। 42 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 296/3, लाबुशेन 42 रन बनाकर खेल रहे हैं और उनका साथ देने ग्लेन मैक्सवेल आए हैं।
12:16 PM: 40.6 ओवर में चहल की गेंद पर एक लेकर स्टीव स्मिथ ने अपना शतक पूरा कर लिया है। 41 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 288/2, स्मिथ 100 और लाबुशेन 39 रन बनाकर खेल रहे हैं।
12:11 PM: पारी के 40वें और जसप्रीत बुमराह के 7वें ओवर में स्मिथ ने तीन चौके समेत 13 रन बटोरे। 40 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 275/2, स्मिथ 88 और लाबुशेन 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।
12:01 PM: 38 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 250/2, स्टीव स्मिथ 65 और लाबुशेन 37 रन बना कर खेल रहे हैं। हार्दिक पांड्या ने अपने दूसरे ओवर में सिर्फ 4 रन खर्चे।
11:50 AM: पारी का 36वां ओवर हार्दिक पांड्या ने फेंका और उन्होंने अपने इस ओवर में 5 रन खर्चे। 36 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 235/2, लाबुशेन 27 और स्टीव स्मिथ 60 रन बनाकर खेल रहे हैं।
11:43 AM: 33.6 ओवर में नवदीप सैनी की गेंद पर एक रन लेने के साथ ही स्टीव स्मिथ ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 34 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 220/2 स्टीव स्मिथ 50 और लाबुशेन 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।
11:30 AM: 31.4 ओवर में जडेजा की गेंद पर लाबुशेन ने एक रन लिया और इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के 200 रन भी पूरे हो गए हैं। 32 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 203/2, लाबुशेन 10 और स्टीव स्मिथ 46 रन बनाकर खेल रहे हैं।
11:18 AM: 29 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 173/2, मार्नस लाबुशेन 5 और स्टीव स्मिथ 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
11:05 AM: ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका। 25.3 ओवर में श्रेयस अय्यर के एक शानदार थ्रो पर रनआउट हुए डेविड वॉर्नर। वॉर्नर ने 77 गेंदों में 83 रन बनाए। 26 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 157/2, स्मिथ 10 रन बनाकर खेल रहे हैं और उनका साथ देने मार्नस लाबुशेन आए हैं।
What a throw from Iyer!
— cricket.com.au (@cricketcomau) November 29, 2020
Watch live #AUSvIND on @FoxCricket and @kayosports: https://t.co/CTxq6E4aSW pic.twitter.com/Vp4mzOhTws
10:53 AM: भारत को मिली सफलता। शमी की गेंद पर आरोन फिंच कोहली को कैच देकर पवेलियन वापस लौटे। फिंच ने 69 गेंदों में 60 रन बनाए। 23 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 142/1, वॉर्नर 78 रन बनाकर खेल रहे हैं और उनका साथ देने स्टीव स्मिथ क्रीज पर आए हैं।
10:45 AM: 20.6 ओवर में चहल की गेंद पर सिक्स लगाकर आरोन फिंच ने अपनी हाफसेंचुरी पूरी कर ली है। 21 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 130/0, वॉर्नर 76 और फिंच 50 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10:39 AM: 19 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 115/0, डेविड वॉर्नर 69 और आरोन फिंच 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को अभी पहली विकेट की तलाश है।
10: 30 AM: 15.6 ओवर में जडेजा की आखिरी गेंद पर वॉर्नर के 3 रन के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 100 रन पूरे कर लिए हैं। डेविड वॉर्नर 59 और आरोन फिंच 39 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10:27 AM: गेंदबाजी में बदलाव। कप्तान विराट कोहली ने 16वां ओवर डालने के लिए रविंद्र जडेजा को गेंद थमाई है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 15 ओवर के बाद 95/0, वॉर्नर 55 और फिंच 36 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10:22 AM: बाल-बाल बचे वॉर्नर। 14.1 ओवर की गेंद पर डेविड वॉर्नर रन लेते चाहते थे, लेकिन फिंच ने उनको वापस भेजा, विराट कोहली ने कीपर एंड की तरफ अच्छा थ्रो किया, पर वॉर्नर डाइव लगाकर अपना विकेट बचाने में कामयाब रहे।
Warner survives a close run-out call! #AUSvIND pic.twitter.com/43PWvydzgZ
— cricket.com.au (@cricketcomau) November 29, 2020
10;20 AM: जसप्रीत बुमराह के 14वें ओवर में आरोन फिंच ने दो चौके समेत 12 रन बटोरे। 14 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 93/0, वॉर्नर 54 और फिंच 35 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10:14 AM: 13 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 81/0, वॉर्नर 53 और फिंच 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। चहल ने अबतक अपने दो ओवर में 16 रन दिए हैं।
10:05 AM: 10.5 ओवर में चहल की गेंद पर एक रन लेने के साथ ही डेविड वॉर्नर ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है। 11 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 71/0। चहल ने अपने पहले ओवर में 12 रन खर्चे।
10:02 AM: 11वें ओवर के लिए कप्तान विराट कोहली ने युजवेंद्र चहल को गेंद थमाई है। चहल की पिछले मैच में काफी पिटाई हुई थी।
09:59 AM: 10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 59/0, डेविड वॉर्नर 39 और आरोन फिंच 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। नवदीप सैनी ने अबतक काफी महंगे साबित हुए हैं और तीन ओवर में 28 रन दे चुके हैं।
09:50 AM: ऑस्ट्रेलिया ने 8 ओवर में अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। डेविड वॉर्नर 37 और आरोन फिंच 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। शमी के चौथे ओवर में वॉर्नर ने लगातार दो चौके जड़े।
09:41 AM: 6 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 29/0 डेविड वॉर्नर 19 और आरोन फिंच 9 रन बनाकर खेल रहे रहे हैं। इस ओवर में शमी ने अपना गेंदबाजी एंड बदला और अपने तीसरे ओवर में सिर्फ 2 रन खर्चे।
09:31 AM: 5वें ओवर के लिए विराट कोहली ने नवदीप सैनी को गेंद थमाई है। सैनी की पहली ही गेंद पर डेविड वॉर्नर ने सिक्स लगाकर उनका स्वागत किया।
Bang! David Warner clears the rope for the first time today!
— cricket.com.au (@cricketcomau) November 29, 2020
Live #AUSvIND: https://t.co/HJ3CIDWWgJ pic.twitter.com/hojmMLUv5L
09;29 AM: 4 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 18/0, डेविड वॉर्नर 10 और आरोन फिंच 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। बुमराह ने अबतक अपने दो ओवर में 7 रन दिए हैं।
09:20 AM: 2 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4/0, डेविड वॉर्नर 4 और आरोन फिंच 0 रन बनाकर खेल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ओवर में कोई रन नहीं दिया।
09:12 AM: ऑस्ट्रेलिया की तरफ से आरोन फिंच और डेविड वॉर्नर पारी का आगाज कर रहे हैं। भारत की तरफ से पहले ओवर मोहम्मद शमी डाल रहे हैं।
भारत प्लेइंग XI: शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी
ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग XI: आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी, मोइसेस हेनरिक्स, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क, एडम जाम्पा