रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने
रोहित शर्मा भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा।
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। द ओवल में खेले जा रहे खिताबी मुकाबले में रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में दिग्गज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले रोहित शर्मा भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के चौथे दिन रोहित शर्मा ने ये उपलब्धि हासिल की।
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी आठ विकेट पर 270 रन के स्कोर पर घोषित की। एलेक्स कैरी ने 105 गेंद में 66 और मिचेल स्टार्क ने 47 गेंद में 51 रन बनाए। दोनों ने सातवें विकेट के लिये 120 गेंद में 93 रन की साझेदारी की। टेस्ट क्रिकेट में चौथी पारी में सर्वोच्च लक्ष्य 418 रन का रहा है जो सफलतापूर्वक हासिल किया गया जबकि इस मैदान पर 263 रन का रिकॉर्ड है। ऑस्ट्रेलिया ने पेचीदा पिच पर भारत को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में जीत के लिये 444 रन का रिकॉर्ड लक्ष्य दिया।
इसके जवाब में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत दिलाई। रोहित ने सातवें ओवर में मिचेल स्टार्क के खिलाफ दूसरी पारी का पहला छक्का लगाया। इसके साथ ही वह भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम हैं, जिन्होंने 90 छक्के लगाए हैं। दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में एमएस धोनी हैं, जिनके नाम 78 छक्के हैं। रोहित शर्मा 70 छक्के लगा चुके हैं। दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने 69 छक्के लगाए हैं।
भारतीय टीम के साथ हुई बेईमानी, गिल के कैच आउट पर रोहित भड़के, हरभजन ने यूं लगाई अंपायर की क्लास
खबर लिखे जाने तक भारत ने तीन विकेट गंवा दिए हैं। चौथे दिन टी ब्रेक से पहले शुभमन गिल (18) पवेलियन लौटे। रोहित शर्मा (43) और चेतेश्वर पुजारा (27) ने लगातार ओवरों में अपने विकेट गंवाए हैं।
भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
90 - वीरेंद्र सहवाग
78 - एमएस धोनी
70 - रोहित शर्मा
69 - सचिन तेंदुलकर