IND vs AUS Day 4 Highlights: कोहली-रहाणे ने गाड़ा खूंटा, भारत को WTC Final जीतने के लिए 280 रन चाहिए
India vs Australia WTC Final 2023 Day 4 Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जा रहा है। खिताबी मुकाबला फिलहाल रोमांचक मोड़ प पहुंच चुका है।

IND vs AUS Live Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। शनिवार को मुकाबले का चौथा दिन था। भारतीय टीम को 444 रन का लक्ष्य मिला है। भारत ने दूसरी पारी में स्टंप्स के समय तक 40 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 164 रन जोड़े। भारत को पांचवें दिन खिताब जीतने के लिए 280 रन की जरूरत है। विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे खूंटा गाड़कर खड़े हैं। कोहली 44 और रहाणे 20 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच 71 रन की साझेदारी हो चुकी है।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने सधा आगाज किया। कप्तान रोहित शर्मा (43) और शुभमन गिल (18) ने पहले विकेट के लिए 41 रन की पार्टनरशिप की। गिल को आठवें ओवर में स्कॉट बोलैंड ने कैमरन ग्रीन के हाथों कैच कराया। हालांकि, कैच आउट पर विवाद हो गया। रोहित को 20वें ओवर में नाथन लियोन ने एलबीडब्ल्यू किया। रोहित ने चेतेश्वर पुजारा (27) के संग दूसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की। उन्होंने विकेटकीपर एलेक्स कैरी को कैच थमाया। 93 के कुल स्कोर पर 3 विकेट गिरने के बाद कोहली और रहाणे ने भारत को कोई और झटका नहीं लगने दिया।
इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 84.3 ओवर में 270/8 का स्कोर बनाने के बाद घोषित कर दी। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम 296 रन ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 173 रन की बढ़त मिली थी, जिसके चलते उसने भारत के सामने बड़ा लक्ष्य रखा।
शनिवार को ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी दूसरी की शुरुआत 44 ओवर में चार विकेट पर 123 रन से की। मार्नस लाबुशेन (41) अपनी पारी में कोई रन जोड़े बगैर आउट 47वें ओवर में हो गए। कैमरन ग्रीन (25) ने एलेक्स कैरी के साथ छठे विकेट के लिए 43 रन जोड़े। ग्रीन ने 63वें ओवर में विकेट खोया। कैरी ने मिशेल स्टार्क (41) के संग सातवें विकेट के लिए 93 रन की पार्टनरशिप की। स्टार्क की पारी का अंत 83वें ओवर में हुआ। कप्तान पैट कमिंस के आउट होते ही ऑस्ट्रेलिया ने पारी डिक्लेयर कर दी। कैरी ने 105 गेंदों में 8 चौकों की मदद से नाबाद 66 रन बनाए। दूसरी पारी में जडेजा ने तीन जबकि मोहम्मद शमी और उमेश यादव ने दो-दो विकेट चटकाए। मोहम्मद सिराज ने एक शिकार किया।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोरकार्ड
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव हिंदी कमेंट्री
भारत (दूसरी पारी) - 164/3 (40)
ऑस्ट्रेलिया (दूसरी पारी) - 270/8 (84.3)
भारत (पहली पारी) - 296/10 (69.4)
ऑस्ट्रेलिया (पहली पारी) - 469/10 (121.3)
10:33 PM चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 164 रन जुटा लिए हैं। भारत को 444 रन का टारगेट मिला है। कोहली 44 और रहाणे 20 रन बनाकर नाबाद रहे।
10:20 PM कोहली अर्धशतक के नजदीक पहुंच गए हैं। उन्होंने 50 गेंदों में 39 रन बना लिए हैं। रहाणे 48 गेंदों में 20 रन बनाकर टिके हैं।
10:00 PM कोहली 30 और रहाणे 13 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। दोनों के बीच 40 रन से अधिक की पार्टनरशिप हो चुकी है।
9:30 PM विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने मोर्चा संभाला हुआ है। दोनों संभलकर खेल रहे हैं। कोहली 16 और रहाणे 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
9:10 PM भारत का तीसरा विकेट चेतेश्वर पुजारा के तौर पर गिरा है। उन्हें कमिंस ने 21वें ओवर की चौथी गेंद पर कैरी के हाथों कैच कराराय। पुजारा ने 47 गेंदों में 5 चौकों के जरिए 27 रन जुटाए।
9:00 PM भारत को बड़ा झटका लगा है। रोहित शर्मा फिफ्टी से चूक गए। उन्हें नाथन लियोन ने 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। रोहित ने रिव्यू लिया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने 60 गेंदों में 43 रन की पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाया। पुजारा 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनका साथ देने के लिए विराट कोहली आए हैं।
8:30 PM कप्तान रोहित शर्मा अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने 41 गेंदों में 33 रन बना लिए हैं। पुजारा उनका बखूबी साध दे रहे हैं। उन्होंने 19 गेंदों में 13 रन जुटा लिए हैं। दोनों के बीच 25 रन की साझेदारी हो गई है।
8:00 PM तीसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। रोहित का साथ देने के लिए चेतेश्वर पुजारा आए हैं। रोहित 22 और पुजारा 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
7:40 PM दूसरे सेशन का खेल समाप्त हो गया है। 444 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने टी ब्रेक तक 7.1 ओवर में 41/1 रन जोड़े। भारत ने इस दौरान शुमनल गिल का विकेट खोया। गिल ने 19 गेंदों में 18 रन की पारी खेली। उन्होंने 2 चौके मारे। गिल को बोलैंड ने आठवें ओवर की पहली गेंद पर ग्रीन के हाथों लपकवाया। यह कैच विवादित रहा।
7:25 PM भारत ने सधा हुआ आगाज किया है। टीम ने शुरुआती 6 ओवर में बिना विकेट खोए 28 रन जोड़े। रोहित और गिल 14-14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। रोहित 3 और गिल 2 चौके लगा चुके हैं।
7:05 PM भारत की दूसरी पारी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए पहला ओवर स्कॉट बोलैंड ने डाला और 4 रन खर्च किए। रोहित ने दूसरी गेंद पर चौका जमाया।
6:50 PM भारत को 444 रन का टारगेट मिला है। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 270/8 के स्कोर पर घोषित कर दी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से आउट होने वाले आठवें प्लेयर कप्तान पैट कमिंस रहे। उन्हें शमी ने 85वें ओवर की तीसरी गेंद पर पवेलियन भेजा। कमिंस ने 5 रन बनाए। एलेक्स कैरी 105 गेंदों में 68 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 7 चौके जड़े।
6:35 PM शमी ने भारत को सातवीं सफलता दिलाई है। उन्होंने 83वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिशेल स्टार्क को कोहली के हाथों कैच कराया। स्टार्क ने 57 गेंदों में 7 चौकों की बदौलद 41 रन की पारी खेली। उन्होंने कैरी के साथ सातवें विकेट के लिए 93 रन की पार्टनरशिप की।
6:20 PM कैरी और स्टार्क ने टीम इंडिया की टेंडशन बढ़ा दी है। दोनों के बीच 80 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। कैरी 64 और स्टार्क 43 के निजी स्कोर पर हैं।
6:05 PM एलेक्स कैरी ने 81 गेंदों में फिफ्टी बना ली है। यह उनके टेस्ट करियर का चौथा और भारत के खिलाफ पहला अर्धशतक है। स्टार्क 40 गेंदों में 24 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
5:45 PM दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। इस सेशन का पहला यानी 71वां ओवर जडेजा ने किया और चार रन खर्च किए। स्टार्क ने पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। वहीं, कैरी ने 72वें ओवर में उमेश के खिलाफ चौका ठोका। स्टार्क 15 और कैरी 45 के निजी स्कोर पर हैं।
5:00 PM पहले सेशन का खेल समाप्त हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरान 78 रन जोड़े और दो विकेट खोए। मार्नल लाबुशेन (41) को उमेश और कैमरन ग्रीन (25) को जडेजा ने आउट किया। पहले सत्र में 26 ओवर का खेल हुआ। लंच ब्रेक के समय स्कोर 201/6 था और एलेक्स कैरी 41 और मिशेल स्टार्क 11 रन बनाकर नाबाद हैं।
4:30 PM ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका कैमरन ग्रीन के रूप में लगा है। ग्रीन ने 95 गेंदों में 25 रन बनाए। उन्हें जडेजा ने 63वें ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड किया। वह शॉट नहीं खेलने चाहते थे लेकिन गेंद ग्लव्स से लगकर स्टंप्स में जा घुसी। उन्होंने कैरी (22*) के साथ 43 रन की पार्टनरशिप की।
4:20 PM ग्रीन और कैरी का भारतीय गेंदबाजों को तोड़ नहीं मिल रहा है। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 40 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। ग्रीन 25 और कैरी 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
3:35 PM ग्रीन और कैरी संभलकर ऑस्ट्रेलियाई पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। ग्रीन 16 और कैरी 6 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
3:15 PM टीम इंडिया को दिन के तीसरे ओवर में बड़ी सफलता हाथ लगी है। उमेश ने 47वें ओवर की चौथी गेंद पर मार्नस लाबुशेन का शिकार किया। लाबुशेन ने स्लिप में पुजारात को कैच दिया। उन्होंने 126 गेंदों में 4 चौकों के जरिए 41 रन की पारी खेली। लाबुशेन चौथे दिन अपनी पारी में एक भी रन नहीं जोड़ सके। ग्रीन 8 और एलेक्स कैरी 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
3:00 PM चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। मार्नस लाबुशेन और कैमर ग्रीन क्रीज पर हैं। दिन का पहला ओवर उमेश यादव ने डाला। उन्होंने 45वें ओवर में केवल 1 रन दिया, जो ग्रीन ने बनाया।
2:50 PM रहाणे पहली पारी में बैटिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। पैट कमिंस की एक गेंद रहाणे की उंगली पर लगी थी। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद जब रहाणे से उनकी चोट के बारे में पूछा गया कि यह चौथी पारी में उनकी बल्लेबाजी को प्रभावित करेगी या नहीं? तो वह बोले 'चोट दर्द कर रही है, मगर इससे मेरी बल्लेबाजी प्रभावित नहीं होगी।
2:40 PM भारत का शीर्षक्रम पहली पारी में लड़खड़ा गया। कप्तान रोहित शर्मा (15), शुभमन गिल (12) और चेतेश्वर पुजारा (14) कोई कमाल नहीं नहीं दिखा सके। विराट कोहली (14) ने भी सस्त में विकेट गंवाया।
2:30 PM तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर मार्नस लाबुशेन 41 और कैमरन ग्रीन 7 रन बनाकर नाबाद रहे।
2:20 PM नमस्कार! भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के चौथे दिन के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।