फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIND vs AUS Day 3 Stumps : WTC Final में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा, 296 रनों की बढ़त; भारत ने दूसरी पारी में झटके 4 विकेट

IND vs AUS Day 3 Stumps : WTC Final में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा, 296 रनों की बढ़त; भारत ने दूसरी पारी में झटके 4 विकेट

IND vs AUS : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी का खिताबी मुकाबला लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 296 रनों की बढ़त बना ली है।

IND vs AUS Day 3 Stumps : WTC Final में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा, 296 रनों की बढ़त; भारत ने दूसरी पारी में झटके 4 विकेट
Lokesh Kheraलाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 09 Jun 2023 10:46 PM
ऐप पर पढ़ें

IND vs AUS WTC Final : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी का खिताबी मुकाबला लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल के तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में  पहली पारी में चार विकेट पर 123 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए जिसके जवाब में भारत की पारी 296 रन पर सिमटी। दिन का खेल खत्म होने पर रन बनाकर खेल रहे थे।ऑस्ट्रेलिया अब भारत से 296 रन से आगे है।दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 24 के स्कोर के अंदर डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा पवेलियन लौट गए। डेविड वॉर्नर (1) और उस्मान ख्वाजा (13) बनाकर आउट हुए। इसके बाद स्मिथ और लाबुशेन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। हालांकि स्मिथ 34 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। ट्रेविस हेड भी ज्यादा देर तक टिक नहीं सके और जडेजा ने उन्हें आउट कर दिया। ट्रेविस हेड 27 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर मार्नस लाबुशेन और ग्रीन क्रीज पर मौजूद है।

इससे पहले भारत के लिए दिन की शुरुआत निराशाजनक रही और स्कॉट बोलैंड ने दूसरी ही गेंद पर श्रीकर भरत (पांच) को बोल्ड कर दिया। छह विकेट मात्र 152 रन पर गिरने के बाद शार्दुल और रहाणे ने भारतीय पारी को संबल दिया जबकि उन्हें किस्मत का भी साथ मिला। शार्दुल को शून्य रन पर एक जीवनदान तब मिला जब बोलैंड की गेंद पर उस्मान ख्वाजा उनका कैच नहीं लपक सके। उन्होंने इसका फायदा उठाते हुए बोलैंड के दूसरे ओवर में दो चौके लगाए। शार्दुल को दूसरा जीवनदान तब मिला जब पैट कमिंस की गेंद पर कैमरन ग्रीन ने स्लिप में उनका कैच गिरा दिया। 

इसी बीच, दूसरे छोर पर खड़े रहाणे ने कमिंस को छक्का लगाकर 92 गेंद में अपना अर्द्धशतक पूरा किया। उन्होंने कुछ देर बाद कैमरन ग्रीन की गेंद पर दो रन लेकर टेस्ट क्रिकेट में 5000 रन भी पूरे किए। रहाणे जब 71 रन के स्कोर पर खेल रहे थे तब डेविड वॉर्नर ने स्लिप में उनका कैच गिराकर उन्हें मैच का  दूसरा जीवनदान दिया। रहाणे और शार्दुल ने ऑस्ट्रेलिया की इन गलतियों को भुनाते हुए 59वें ओवर में 100 रन की साझेदारी पूरी की और भारत को 250 रन के पार भी पहुंचाया। शार्दुल इसके फौरन बाद पवेलियन लौट सकते थे लेकिन कमिंस ने उन्हें जिस गेंद पर पगबाधा किया वह नो बॉल निकली। 

भारत ने लंच से पहले छह विकेट के नुकसान पर 260 रन बना लिए। सत्र के अंत तक भारत अच्छी स्थिति में लग रहा था, लेकिन रहाणे और शार्दुल के बाद उसके पास कोई बल्लेबाज नहीं बचे थे। लंच के बाद दूसरे ओवर में ही ग्रीन ने दर्शनीय कैच पकड़कर रहाणे को 89 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। करीब 18 महीने बाद टीम में वापसी कर रहे रहाणे ने 129 गेंद की पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया, हालांकि उनके विकेट के साथ भारत का संघर्ष भी समाप्त हो गया। 

रहाणे के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम तीन विकेट लेने में ज्यादा समय व्यर्थ नहीं किया। शार्दुल ने कमिंस को चौका लगाकर 108 गेंदों में अर्द्धशतक पूरा किया, लेकिन 51 रन के स्कोर पर ग्रीन ने उनकी पारी समाप्त की। इसी बीच, कमिंस ने उमेश यादव को जबकि मिचेल स्टार्क ने मोहम्मद शमी को आउट करके भारतीय पारी का अंत किया। कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया के लिये सर्वाधिक तीन विकेट लिए, जबकि स्टार्क, बोलैंड और ग्रीन को दो-दो विकेट हासिल हुए। नेथन लायन ने मात्र चार ओवर डालकर एक सफलता हासिल की।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोरकार्ड

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव हिंदी कमेंट्री

Australia (पहली पारी) - 469/10 (121.3)

India (पहली पारी) - 296/10 (69.4)

Australia (दूसरी पारी) - 123/4 (44)

10:35 PM ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 123 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 296 रन की हो गई है। 

10:22 PM ऑस्ट्रेलिया ने 42 ओवर में 4 विकेट खोकर 120 रन बना लिए हैं। तीसरे सेशन के आखिरी ओवरों में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज संभलकर खेल रहे हैं और कोई रिस्क नहीं ले रहे हैं। 

10:04 PM भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने ट्रेविस हेड को भी पवेलियन भेज दिया है। हेड 27 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। 

9:48 PM ऑस्ट्रेलिया ने 35 ओवर में तीन विकेट खोकर 104 रन बना लिए हैं। जडेजा को पिच से काफी मदद मिल रही है। उनकी गेंद काफी टर्न हो रही है।

9:29 PM रविंद्र जडेजा ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई है। जडेजा ने स्मिथ को 34 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है। स्मिथ बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे।

9:02 PM ऑस्ट्रेलिया ने 26 ओवर में दो विकेट खोकर 74 रन बना लिए हैं। स्मिथ 24 और लाबुशेन 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

8:45 PM शुरुआत में दो विकेट गिरने के बाद स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन के बीच तीसरे विकेट के लिए 30 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। 

8:22 PM ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 39 गेंद में 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उमेश यादव को मैच में पहला विकेट मिला है। 

8:10 PM टी- ब्रेक के बाद का खेल शुरू हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज काफी संभल कर खेल रहे हैं। वहीं भारत के लिए मैच में वापसी करने का एकमात्र तरीका विकेट लेना है।

7:44 PM तीसरे दिन टी- ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट खोकर 21 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 196 रन की हो गई है। 

7:35 PM ऑस्ट्रेलिया ने 10 ओवर में एक विकेट खोकर 21 रन बना लिए हैं। सिराज ने अपने पहले स्पैल में शानदार गेंदबाजी की है। 5वें ओवर में उन्होंने लाबुशेन को काफी परेशान किया है। 

7:14 PM मोहम्मद सिराज और शमी ने एक बार फिर अच्छी शुरुआत की है। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज शुरुआती 5 ओवर में बाउंड्री नहीं लगा सके हैं।

7:03 PM डेविड वॉर्नर दूसरी पारी में सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। सिराज ने उन्हें कैच आउट करवाया। वॉर्नर ने 8 गेंद में एक रन बनाया।

6:55 PM ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी शुरू हो गई है। डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा क्रीज पर हैं। 

6:33 PM भारत की पहली पारी 296 रन पर सिमट गई है। भारत अब भी ऑस्ट्रेलिया से 173 रन पीछे है। 

6:30 PM ग्रीन ने 69वें ओवर में सिराज के खिलाफ एलबीडब्ल्यू आउट की अपील की, जिसे फील्ड अंपायर ने माना और उन्हें आउट दिया। हालांकि सिराज ने रिव्यू लेने का फैसला किया। जिसमें दिखा कि गेंद बल्ले का किनारा लेकर गई है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के ज्यादतर खिलाड़ी मैदान के बाहर चले गए थे। 

6:25 PM भारत का नौवां  विकेट गिर गया है। शार्दुल ठाकुर 109 गेंद में 51 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। ग्रीन ने उन्हें कैच आउट करवाया।

6:22 PM शार्दुल ठाकुर ने रहाणे के साथ शतकीय साझेदारी के बाद मैच में अर्धशतक जड़ दिया है। ठाकुर ने 108 गेंद में 51 रन बनाए। अपनी पारी में वह 6 चौके लगा चुके हैं।

6:14 PM रहाणे और उमेश के आउट होने के बाद शार्दुल ने कमान संभाली है और कुछ बाउंड्री लगाकर ऑस्ट्रेलिया पर दबाव डाला है। 

6:04 PM भारत को 271 के स्कोर पर आठवां झटका लगा है। उमेश यादव 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं। पैट कमिंस को तीसरा विकेट मिला है। 

5:50 PM भारत को तीसरे दिन लंच ब्रेक के बाद अजिंक्य रहाणे के रूप में बड़ा झटकाा लगा है। अजिंक्य रहाणे 129 गेंद में 89 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और एक छक्का लगाया। 

5:08 PM मैच के तीसरे दिन का लंच ब्रेक हो गया है। रहाणे 89 और शार्दुल ठाकुर 36 रन बनाकर नॉटआउट लौटे हैं। दोनों ने मिलकर सातवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई है। भारत ने दिन की शुरुआत केएस भरत के विकेट के साथ की थी। भारत ने 152 रनों पर छठा विकेट गंवाया था।

4:56 PM तीसरे दिन भारतीय टीम ने खराब शुरुआत के बाद वापसी कर ली है। अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर के बीच सातवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। 124 गेंदों में 100 रन पूरे हुए।

4:46 PM अजिंक्य रहाणे शतक की ओर और शार्दुल अर्धशतक के करीब पहुंच रहे हैं। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी भी पूरी होने वाली है। 

4:30 PM भारत ने 55 ओवर में 6 विकेट खोकर 230 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को आउट करने के लिए प्लान बना रहे हैं लेकिन ठाकुर काफी धैर्य से उनका सामना कर रहे हैंं।

4:18 PM रहाणे और शार्दुल के बीच 82 गेंद में 60 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। रहाणे 65 और ठाकुर 23 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत अब ऑस्ट्रेलिया से 249 रन पीछे है।

3:59 PM भारत ने 48 ओवर में 6 विकेट खोकर 200 रन बना लिए हैं। रहाणे 53 और शार्दुल 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। 

3:50 PM अजिंक्य रहाणे ने 18  महीने बाद वापसी पर अर्धशतक जड़ दिया है। एक छोर से लगातार विकेट गिरने के बावजूद रहाणे ने दूसरा छोर संभाल कर रखा है। उन्होंने अपनी पारी की 92वीं गेंद पर छक्का लगाकर 50 रन पूरे किए। ये उनके करियर का 26वां अर्धशतक है। 

3:41 PM छठा विकेट गिरने के बाद रहाणे और शार्दुल ने पारी को संभाला है। दोनों के बीच एक अच्छी साझेदारी पनप रही है। 

3:25 PM असमान उछाल के कारण शार्दुल ठाकुर के दाएं हाथ में दो बार गेंद लगी है। हालांकि पैट कमिंस जानबूझकर एक ही लाइन पर गेंदबाजी कर रहे हैं, जिससे शार्दुल को डिफेंस करने में दिक्कत हो रही है। 

3:18 PM तीसरे दिन की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही है। टीम को वास्तव में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कमी खल रही है, जोकि अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शैली के लिए जाने जाते हैं। इस तरह की कंडीशन में पंत काफी तेजी से गेम का पलटने का दम रखते हैं। उनकी जगह खेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत खेल रहे हैं लेकिन पहली पारी में वह 15 गेंद में 5 रन बनाकर आउट हो गए।

3:02 PM भारत को श्रीकर भरत के रूप में छठा झटका लग गया है। स्कॉट बोलैंड की गेंद पर भरत पांच रन बनाकर बोल्ड हो गए। भारत ने 152 रनों पर छठा विकेट गंवाया। अजिंक्य रहाणे का साथ देने अब शार्दुल ठाकुर आए हैं।

2:42 PM भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी कि वह पहली पारी में फॉलोऑन से बचे। यह देखना भी अहम होगा कि क्या ऑस्ट्रेलिया भारत को फॉलोऑन देता है या फिर से बैटिंग करना पसंद करेगा।

1:35 PM स्थानीय समयानुसार मैच 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। रिपोर्ट के अनुसार 12 बजे के करीब बारिश मैंच में खलल डाल सकती है। वहीं आज पूरा दिन मैदान पर काले बादल छाए रहने की पूरी आशंका है।

1:21 PM वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे दिन बारिश का साया है। Accuweather की रिपोर्ट की मानें तो स्थानीय समय सुबह 11 बजे से बारिश के लगभग 50 प्रतिशत चांस है। ऐसे में मैदान पर बादल छाए रहेंगे जो भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी करेंगे।

12:52 PM भारतीय टॉप-4 बल्लेबाज रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली ने मैच के दूसरे दिन अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज किया। भारतीय टेस्ट क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ है जब टॉप-4 बल्लेबाज डबल डिजिट में रन बनाने में कामयाब हुए हो मगर किसी का स्कोर 20 के पार ना पहुंचा हो। रोहित 15, गिल 13 और पुजारा-कोहली 14-14 रन बनाकर आउट हुए।

12:46 PM ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी दूसरे दिन काफी शानदार रही। पैट कमिंस ने अपने गेंदबाजों का बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल किया। कप्तान कमिंस समेत बोलैंड, स्टार्क, ग्रीन और लायन सभी गेंदबाजों को 1-1 विकेट मिली। तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों को लायन से सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि पिच की दरारे खुलने लगी है ऐसे में लायन काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं।

12:40 PM शार्दुल जब आखिरी बार इंग्लैंड दौरे पर आए थे तो उन्होंने गेंद के साथ बल्ले से भी धमाल मचाया था। इस बार भी उनसे कुछ वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

12:38 PM दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अजिंक्य रहाणे 29 तो केएस भरत 5 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों के अलावा भारत की आखिरी उम्मीद शार्दुल ठाकुर होंगे।

12:37 PM नमस्कार! भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी फाइनल के तीसरे दिन के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें