फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIND vs AUS 2nd ODI Highlights: गिल-अय्यर और अश्विन के आगे पस्त हुए कंगारू, भारत का वनडे सीरीज पर कब्जा

IND vs AUS 2nd ODI Highlights: गिल-अय्यर और अश्विन के आगे पस्त हुए कंगारू, भारत का वनडे सीरीज पर कब्जा

IND vs AUS 2nd ODI Highlights: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे में 99 रन से करारी शिकस्त दी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 217 रन पर ढेर कर दिया। कंगारू टीम को 317 रन का संशोधित टारगेट मिला था।

IND vs AUS 2nd ODI Highlights: गिल-अय्यर और अश्विन के आगे पस्त हुए कंगारू, भारत का वनडे सीरीज पर कब्जा
Md.akram लाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 24 Sep 2023 10:31 PM
ऐप पर पढ़ें

IND vs AUS 2nd ODI Highlights: भारत ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में 99 रन से विजीय परचम फहराया। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया मैच बारिश से प्रभावित रहा। भारत के 399 रन के बाद ऑस्ट्रेलिया को 317 का संशोधित लक्ष्य मिला। कंगारू टीम 28.2 ओवर में 217 रन पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक रन सीन एबॉट (36 गेंदों में 54, चार चौके, पांच सिक्स) ने बनाए। डेविड वॉर्नर ने 39 गेंदों में 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 53 रन की पारी खेली। भारत के लिए आर अश्विन और रविंद्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट चटकाए। प्रसिद्ध कृष्णा ने दो और मोहम्मद शमी ने एक विकेट अपने नाम किया। भारत ने इस जीत के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज में निर्णायक बढ़त बना ली है। भारत ने पहले मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज की थी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निराशाजनक आगाज किया। कृष्णा ने दूसरे ओवर में मैथ्यू शॉर्ट (9) और स्टीव स्मिथ (0) को पवेलियन भेजा दिया। बारिश के कारण ऑस्ट्रेलियाई पारी को 9वें ओवर के बाद रोकना पड़ा। एक घंटे से अधिक समय तक खेल रुका रहा, जिसके चलते ओवर्स में कटौती हुई। वॉर्नर ने मार्नस लाबुशेन (27) के साथ तीसरे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की। यह साझेदारी 13वें ओवर में अश्विन ने तोड़ी, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के विकेट गिरने के सिलसिला शुरू हो गया। अश्विन ने 15वें ओवर में वॉर्नर और जोश इंग्लिस (6) को आउट किया। एलेक्स कैरी (14) को 19वें ओवर में जडेजा ने बोल्ड किया जबकि कैमरून ग्रीन (19) 20वें ओवर में रनआउट हुए। आठवें नंबर पर उतरे एबॉट ने आक्रामक बैटिंग की। वह आखिरी प्लेयर के रूप में जडेजा के जाल में फंसे। जोश हेजलवुड ने 23 रन का योगदान दिया।

इससे पहले, भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 399 रन बनाए। यह भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ा स्कोर है। भारत के लिए शुभमन गिल (97 गेंदों में 104, छह चौके, चार सिक्स) और श्रेयस अय्यर (90 गेंदों में 105, 11 चौके, 3 छक्के) ने शतक ठोका। सूर्यकुमार यादव 72 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 37 गेंदों की अपनी पारी में 6 चौके और इतने ही सिक्स लगाए। कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल (38 गेंदों में 52, तीन चौके, तीन छक्के) ने अर्धशतक जड़ा। भारतीय पारी के 10वें ओवर में बारिश के कारण मैच को रोकना पड़ा था। 40 मिनट की देरी के बाद फिर से खेल शुरू हुआ था।

टॉस गंवाने के बाद बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ऋतुराज गायकवाड़ (8) चौथे ओवर में जोश हेजलवुड का शिकार बन गए। इसके बाद, गिल और मोर्चा ने मोर्चा संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 200 रन की दमदार पार्टनरशिप की। यह घरेलू मैदान पर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे में के सबसे बड़ी साझेदारी है। अय्यर 31वें ओवर में सीन एबॉट और गिल 35वें ओवर में कैमरून ग्रीन का शिकार बने। राहुल और ईशान किशन (18 गेंदों में 31, दो चौके, दो सिक्स) ने चौथे विकेट के लिए 59 रन जोड़े और भारत को 300 के पार पहुंचाया। ईशान 41वें ओवर में एडम जम्पा के जाल में फंसे। राहुल को 46वें ओवर में ग्रीन ने बोल्ड किया। सूर्यकुमार और रविंद्र जडेजा (9 गेंदों में नाबाद 13) ने छठे विकेट के लिए 43 रन की अटूट साझेदारी की।

India vs Australia 2nd ODI Score

IND 217/10 (28.2 ओवर)

IND 399/5 (50 ओवर)

10:05 PM: भारत ने दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 99 रन से मात दी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सीन एबॉट आउट होने वाले आखिरी प्लेयर रहे। उन्हें जडेजा ने बोल्ड किया। एबॉट ने 36 गेंदों में 56 रन की पारी खेली।

9:55 PM: सीएन एबॉट ने फिफ्टी जड़ दी है। उन्होंने 29 गेंदों में अर्धशतक कंप्लीट कर लिया। हेजलवुड 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

9:35 PM: एडम जाम्पा पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें जडेजा ने 21वें ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ड किया। सीन एबॉट एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। हेजलवुड का अभी खाता नहीं खुला है।

9:30 PM: ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट कैमरून ग्रीन के रूप में गिरा है। ग्रीन ने 13 गेंदों में 19 रन बनाए। उन्होंने एक चौका एक सिक्स लगाया। ग्रीन 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रनआउट हुए।

9:20 PM: ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट एलेक्स कैरी के रूप में गिरा है। उन्हें जडेजा ने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड किया। कैरी ने 12 गेंदों में 14 रन जोड़े। उन्होंने 2 चौके मारे। ग्रीन 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

9:05 PM: अश्विन ने 15वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया को दो झटके दिए। उन्होंने पहली गेंद पर डेविड वॉर्नर और पांचवीं गेंद पर जोश इंग्लिस को एलबीडब्ल्यू किया। वॉर्नर ने 39 गेंदों में 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 53 रन बनाए। वहीं, इंग्लिस ने 9 गेंदों में 6 रन का योगदान दिया। एलेक्स कैरी 7 और कैमरून ग्रीन 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

8:55 PM: आर अश्विन ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मार्नस लाबुशेन को बोल्ड किया। लाबुशेन ने 31 गेंदों में 4 चौकों के जरिए 27 रन जुटाए। उन्होंने वॉर्नर के साथ तीसरे विकेट के लिए 80 रन की पार्टनरशिप की। वॉर्नर 48 और जोश इंग्लिस 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

8:40 PM: ऑस्ट्रेलियाई की पारी फिर से शुरू हो गई है। शार्दुल ठाकुर ने 10वें ओवर में 7 रन दिए। वॉर्नर ने एक चौका लगाया। वॉर्नर 31 और लाबुशेन 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।

8:30 PM: बारिश के कारण ओवर्स में कटौती हुई है। ऑस्ट्रेलिया को 33 ओवर में 317 रन का संशोधित लक्ष्य मिला है।

8:25 PM: आठ बजेकर 35 मिनट पर दोबारा खेल शुरू होगा।

8:20 PM: बारिश रुक गई है। अंपायर्स निरीक्षण के लिए मैदान पर आए हैं। कुछ ही देर में खेल शुरू हो सकता है।

8:00 PM: आधे घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन बारिश जारी है।

7:25 PM: मुकाबले में बारिश ने एक बार फिर खलल डाल दिया है। खेल रोके जाने के समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 56/2 था। वॉर्नर 26 और लाबुशेन 17 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले, भारतीय पारी के 10वें ओवर में बारिश तेज होने के कारण मैच को रोकना पड़ा था। 40 मिनट की देरी के बाद फिर से खेल शुरू हुआ।

7:15 PM:  दो विकेट गिरने के बाद वॉर्नर और लाबुशेन संभलकर ऑस्ट्रेलियाई पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। वॉर्नर 20 और लाबुसेन 16 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 50 गेंदों में 50 का आंकड़ा पार किया।

6:55 PM: ऑस्ट्रेलिया को शुरुआत में दो बड़ा झटके लगे हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने दूसरे ओवर में मैथ्यू शॉर्ट और स्टीव स्मिथ को अपने जाल में फंसाया। शॉर्ट ने 8 गेंदों में 9 रन बनाने के बाद अश्विन को कैच थमाया। वहीं, स्मिथ का खाता नहीं खुला। उन्होंने गिल को कैच दिया। वॉर्नर 9 और मार्नस लाबुशेन 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

6:40 PM: ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू हो गई है। डेविड वॉर्नर और मैथ्यू शॉर्ड लक्ष्य का पीछा करने आए हैं। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने पहला ओवर डाला और 9 रन खर्च किए। शॉर्ट ने दो चौके लगाए।

6:10 PM: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 400 रन का लक्ष्य दिया है। सूर्यकुमार यादव 72 और रविंद्र जडेजा 13 रन बनाकर नाबाद रहे। एबॉट ने 50वें ओवर में 10 रन दिए।

5:55 PM: सूर्याकुमार का बल्ला फिर गरजा है। उन्होंने कंगारुओं के खिलाफ लगातार दूसरे अर्धशतक जमाया है। सूर्या ने 24 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। उन्होंने एबॉड द्वारा डाले गए 47वें ओवर में एक छक्का और दो चौके लगाए। सूर्या 58 और रविंद्र जडेजा 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

5:50 PM: भारत ने पांचवां विकेट खो दिया है। उन्हें ग्रीन ने 46वें ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड  किया। उन्होंने 38 गेंदों में 3 चौकों और 3 छक्कों के दम पर 52 रन जुटाए।

5:45 PM: पहले वनडे में नाबाद अर्धशतक जड़ने वाले केएल राहुल ने एक और फिफ्टी लगा दी है। उन्होंने 35 गेंदों में 50 रन पूरे किए। राहुल और सूर्या के बीच 40 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है।

5:35 PM: सूर्यकुमार ने 44वें ओवर में ग्रीन के खूब कुटाई की। उन्होंने शुरुआती चार गेंदों पर लगातार सिक्स ठोके। ग्रीन के इस ओवर में 26 रन आए।

5:20 PM: भारत का चौथा विकेट ईशान किशन के रूप में गिरा है। ईशान ने 18 गेंदों में 2 चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 31 रन की पारी खेली। वह 41वें ओवर में एडम जम्पा का शिकार बने। उन्होंने उठाकर मारने की फिराक में विकेटकीपर कैरी को कैच दे दिया। ईशान और राहुल ने चौथे विकेट के लिए 59 रन की पार्टनरशिप की। राहुल 45 और सूर्यकुमार यादव 2 के निजी स्कोर पर हैं।

5:10 PM: केएल राहुल अर्धशतक के नजदीक पहुंच गए हैं। उन्होंने 22 गेंदों में 28 रन बना लिए हैं। ईशान किशन बखूबी साथ निभा रहे हैं। ईशान ने 14 गेंदों में 23 रन बटोर लिए हैं।

4:50 PM: गिल शतक जड़ने के बाद आउट हो गए हैं। उन्हें ग्रीन ने 35वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पवेलियन की राह दिखाई। गिल ने विकेट के पीछे कैरी को कैच दिया। गिल ने 97 गेंदों का सामना किया और 104 रन जुटाए। उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। राहुल 18 और ईशान किशन 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

4:40 PM: शुभमन गिल ने सेंचुरी लगा दी है। उन्होंने 92 गेंदों में 100 रन पूरे किए। उन्होंने इस दौरान 6 चौके और 4 छक्के मारे। यह उनके वनडे करियर की छठी सेंचुरी है। कार्यवहाक कप्तान केएल राहुल 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

4:30 PM: भारत को श्रेयस अय्यर के रूप में दूसरा झटका लगा है। अय्यर को सीन एबॉट ने 31वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना शिकार किया। अय्यर ने सिक्स मारने के चक्कर में स्क्वेयर लेग की दिशा में मैथ्यू शॉर्ट को कैच थमाया। उन्होंने 90 गेंदों में 105 रन की पारी खेली। अय्यर ने अपनी पारी में 11 चौके औऱ 3 छक्के जड़े। एबॉट ने इसी ओवर की तीसरी गेंद पर अय्यर को कॉट एंड बोल्ड किया लेकिन अंपायर्स ने चेक करने के बाद फैसला पलट दिया। अय्यर और गिल ने दूसरे विकेट के लिए 200 रन की साझेदारी की। गिल 95 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

4:20 PM: श्रेयस अय्यर ने शतक ठोक दिया है। हाल ही में चोट से उबरने वाले अय्यर की यह वनडे करियर की तीसरी सेंचुरी है। उन्होंने 86 गेंदों में 10 चौकों और 3 छक्कों की बदौलद 100 रन कंप्लीट किए। गिल 94 के निजी स्कोर पर हैं।

4:05 PM: अय्यर और गिल बखूबी कंगारू गेंदबाजी का सामना कर रहे हैं। अय्यर 92 और गिल 90 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

3:50 PM: अय्यर और गिल शतक के करीब पहुंच गए हैं। अय्यर 84 और गिल 79 रन बनाकर खेल रहे हैं।

3:35 PM: अय्यर और गिल ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर बखिया उधेड़ रहे हैं। भारत ने 20 ओवर में 150 का आंकड़ा पार कर लिया है। अय्यर 74 और गिल 69 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

3:20 PM: गिल के बाद अय्यर (53*) ने भी फिफ्टी कंप्लीट कर ली है। उन्होंने 16वें ओर में नो-बॉल मिलने के बाद छक्का लगाया और पचासा बनाया। यह उनके वनडे करियर का 15वां अर्धशतक है। गिल 60 के निजी स्कोर पर हैं। दोनों के बीच 100 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है।

3:05 PM: भारत ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। गिल (53*) ने फिफ्टी जड़ दी है। गिल ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया। अय्यर अर्धशतक के नजदीक हैं। उन्होंने 44 रन जुटा लिए हैं।

2:56 PM: भारतीय बल्लेबाज और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एक बार फिर मैदान पर उतर गए हैं। एक बार फिर भारतीय बल्लेबाज तूफानी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। 

2:40 PM: इंदौर के होल्कर स्टेडियम में बारिश रुक गई है और जल्द ही मैच शुरू होने वाला है। मैदान पर धूल खिली हुई है। ज्यादा देर तक मैच नहीं रुका है इस वजह से ओवर में कटौती नहीं होगी। बारिश के कारण 40 मिनट तक मैच रुका रहा। 

2:22 PM: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी दूसरा वनडे मैच बारिश की वजह से रोकना पड़ा है। भारत ने ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में एक विकेट गंवाया है। इसके बाद श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल के बीच दूसरे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी हो चुकी है। 

2:28 PM: इंदौर में बारिश ज्यादा तेज हो गई है, जिसके कारण मैच को रोकना पड़ा है। भारत ने 9.5 ओवर में 1 विकेट खोकर 79 रन बना लिए हैं। 

2:10 PM: श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। सिर्फ 29 गेंद में 50 रन पूरे किए। दोनों ही खिलाड़ी खतरनाक नजर आ रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। 

1:58 PM: चौकों की बरसात करते हुए अय्यर, हेजलवुड के 6ठें ओवर की 5वीं गेंद को फिर उन्होंने सीमा रेखा के पार पहुंचाया। अय्यर 12 गेंदों पर 21 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

1:54 PM: गजब की लय में श्रेयस अय्यर, 6ठां ओवर लेकर आए जोश हेजलवुड का भी उन्होंने चौके से स्वागत किया। अय्यर 7 गेंदों में तीन चौके लगा चुके हैं।

1:51 PM: चौका! 5वां ओवर लेकर आए स्पेंसर को श्रेयस अय्यर ने आड़े हाथों लिया। अय्यर ने दूसरी गेंद पर कवर्स के ऊपर से तो दूसरा चौका मिड विकेट की दिशा में लगाया।

1:47 PM: पिछले दो ओवर कसी हुई गेंदबाजी करने का फायदा ऑस्ट्रेलिया को चौथे ओवर में मिला। हेजलवुड ने ऋतुराज गायकवाड़ को आउट कर भारत को पहला झटका दिया। गायकवाड़ ने बनाए 8 रन।

1:44 PM: पहले ओवर में रन लीक करने के बाद ऑस्ट्रेलिया की कसी हुई गेंदबाजी, अगले दो ओवर में खर्च किए मात्र दो रन। गायकवाड़ 8 तो गिल 2 रन बनाकर क्रीज पर।

1:35 PM: भारत की अच्छी शुरुआत, पहले ओवर से स्पेंसर जॉनसन ने खर्च किए 13 रन। इस ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ ने दो चौके लगाए। दूसरे छोर से जोश हेजलवुड गेंदबाजी करेंगे।

1:29 PM: शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ की सलामी जोड़ी भारतीय पारी का आगाज करने मैदान पर उतर चुकी है। पिछले मैच की तरह इस बार भी टीम को उनसे अच्छी शुरुआत की उम्मीद रहेगी।

1:20 PM:ऑस्ट्रेलियाई खेमे में कई बदलाव देखने को मिले। पैट कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ कप्तानी कर रहे हैं। वहीं, मिशेल मार्श और मार्कस स्टॉयनिस जैसे खिलाड़ियों को भी आराम दिया गया है। भारत ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दूसरे वनडे से रेस्ट दिया है। उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिला। मोहम्मद सिराज इस मैच में भी नहीं खेल रहे हैं।

1:08 PM: स्पेंसर जॉनसन ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू कर रहे हैं।

1:04 PM: इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे की प्लेइंग 11-

भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी (डब्ल्यू), कैमरून ग्रीन, सीन एबॉट, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड, स्पेंसर जॉनसन

1:00 PM: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पैट कमिंस की जगह आज स्टीव स्मिथ कप्तानी कर रहे हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह को दूसरे वनडे से रेस्ट दिया गाय है।

12:31 PM: बीसीसीआई ने जसप्रीत बुमराह को लेकर ताजा अपडेट दिया है कि वह टीम के साथ इंदौर नहीं पहुंचे हैं। उन्हें टीम मैनेजमेंट ने रेस्ट दिया है। उनकी जगह मुकेश कुमार को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। बुमराह तीसरे वनडे के लिए राजकोट में टीम से जुड़ेंगे।

11:50 AM: श्रेयस अय्यर और आर अश्विन के पास आज इंप्रेस करने का आखिरी मौका हो सकता है, अगर आज यह खिलाड़ी परफॉर्म नहीं कर पाते तो तीसरे वनडे में रोहित शर्मा इनको रिप्लेस कर सकते हैं।

11:20 AM: स्टीव स्मिथ इस मैदान पर रविंद्र जडेजा के लिए काल साबित हो सकते हैं। इस ऑस्ट्रेलियाई स्टार प्लेयर का जड्डू के खिलाफ औसत 188 का तो स्ट्राइक रेट 120.5 का रहा है।

10:45 AM: होल्कर स्टेडियम में भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने एक ही पारी खेली है और इस दौरान उन्होंने 78 गेंदों पर 112 रन ठोके थे। यह पारी उन्होंने इसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली थी।

10:20 AM: इंदौर का होल्कर स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। यहां फैंस को खूब चौके-छक्कों की बर्सात देखने को मिलती है। आज भी फैंस को इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया मैच में हाईस्कोरिंग मुकाबला देखने की उम्मीद होगी।

9:40 AM: इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया संभावित प्लेइंग 11-

इंडिया प्लेइंग 11: शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान और विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग 11: डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, पैट कमिंस (कप्तान), जोश हेजलवुड, एडम ज़म्पा

9:00 AM: इंडिया की नजरें आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज पर कब्जा जमाने के साथ आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 की पोजिशन को भी मजबूत करने पर होगी। अगर आज भारत को हार मिलती है तो उनसे नंबर-1 वनडे टीम का ताज छिन जाएगा।

भारतीय स्क्वॉड: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह। 

ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड: पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, सीन एबॉट, एडम जम्पा, एलेक्स कैरी, जोश हेजलवुड, तनवीर संघा, मिशेल स्टार्क, नाथन एलिस, ग्लेन मैक्सवेल, स्पेंसर जॉनसन।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े