फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटपृथ्वी शॉ को टीम इंडिया के साथ रहने से क्या लाभ होगा, पूर्व चयनकर्ता सबा करीम से जानिए

पृथ्वी शॉ को टीम इंडिया के साथ रहने से क्या लाभ होगा, पूर्व चयनकर्ता सबा करीम से जानिए

पृथ्वी शॉ अगर टीम इंडिया के साथ बने रहते हैं तो भी उन्हें लाभ होगा कि उनके अंदर अनुशासन आएगा। ये बात टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता सबा करीम ने बताया है कि गिल और ईशान को ज्यादा मौके क्यों मिलने चाहिए। 

पृथ्वी शॉ को टीम इंडिया के साथ रहने से क्या लाभ होगा, पूर्व चयनकर्ता सबा करीम से जानिए
Vikash Gaurलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 01 Feb 2023 04:52 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

भारत के पूर्व चयनकर्ता सबा करीम ने सुझाव दिया कि पृथ्वी शॉ जितना अधिक टीम के साथ रहेंगे, यह उनके अंदर अनुशासन बनाने में मदद करेगा। पृथ्वी शॉ को लंबे समय के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 आई सीरीज के लिए चुना गया था, लेकिन पहले दो मैचों में उनको प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था। हालांकि, तमाम लोग चाहते हैं कि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तीसरे टी20 मैच में मौका मिला।  

भारतीय शीर्ष क्रम ने पहले दो मैचों में बुरी तरह से संघर्ष किया है, क्योंकि ईशान किशन, शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे हैं। यही वजह है कि टॉप ऑर्डर में पृथ्वी शॉ को मौका देने की बात कही जा रही है। करीम ने कहा कि शॉ में प्रतिभा और क्षमता है और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के साथ टीम प्रबंधन को उन पर नजर रखनी चाहिए और उनका मार्गदर्शन करना चाहिए।

सबा करीम ने इंडिया न्यूज से बात करते हुए कहा, "यह अच्छा है कि आपने पृथ्वी शॉ को सिस्टम में वापस ला दिया। अगर वह टीम के साथ रहेंगे तो इससे उनके अंदर अनुशासन पैदा होगा। आप उसकी निगरानी या मार्गदर्शन कर सकते हैं। राहुल द्रविड़ वहां हैं। उसे खिलाना जरूरी नहीं है। मैं स्वीकार करता हूं कि उसके पास प्रतिभा और क्षमता है।" उन्होंने ये भी बताया कि गिल और ईशान को ज्यादा मौके क्यों देने हैं। 

करीब ने कहा, "हम चाहते हैं कि शुभमन गिल तीनों फॉर्मेट का खिलाड़ी बने, तो क्या हमें उससे कहना चाहिए कि अब बहुत हो गया? वही ईशान किशन के लिए कहा जा सकता है। हम ईशान किशन और शुभमन गिल को बड़ा स्कोर करते देख सकते हैं। शीर्ष क्रम की दुविधा सुलझ सकती है और भारत आज जीत सकता है।" सबा करीम ने कहा कि चहल को ज्यादा ओवर दें। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें