ICC World Cup 2019 Point Table: सेमीफाइनल की दौड़ से OUT हुआ वेस्टइंडीज, भारत अभी तक अजेय
ICC World Cup 2019 Point Table: आईसीसी विश्व कप में एक और टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है। गुरुवार (27 जून) को भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज 125 रनों से हारकर सेमीफाइनल की दौड़ से आउट हो गया है। इस...
ICC World Cup 2019 Point Table: आईसीसी विश्व कप में एक और टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है। गुरुवार (27 जून) को भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज 125 रनों से हारकर सेमीफाइनल की दौड़ से आउट हो गया है। इस तरह से अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बाद वेस्टइंडीज तीसरी टीम बन गई है, जो विश्व कप में सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है। वहीं भारत के खाते में 11 प्वॉइंट्स हो गए हैं और उन्हें सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए महज एक जीत की जरूरत है।
भारत इस जीत के साथ प्वॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। भारत और न्यूजीलैंड दोनों के खाते में 11-11 प्वॉइंट्स हैं, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के दम पर भारत फिलहाल एक पायदान ऊपर है। वहीं इंग्लैंड चौथे नंबर पर बना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाई करने वाली अभी इकलौती टीम है, जबकि न्यूजीलैंड और भारत को एक-एक जीत और दर्ज करनी है।
जानिए टीम इंडिया के बल्लेबाजों से किस बात से नाखुश हैं वीरेंद्र सहवाग
आईसीसी ने पूछा- धौनी या सरफराज किसका कैच था बेहतर, आए ऐसे जवाब- Video
पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के लिए अब हर मैच करो या मरो वाले हैं और जो भी टीम हारेगी वो सेमीफाइनल की दौड़ से आउट हो जाएगी। वहीं इंग्लैंड के लिए भी जीत दर्ज करना जरूरी होगा। एक नजर प्वॉ़इंट टेबल पर-
पोजिशन | टीम | मैच | जीते | हारे | नतीजा नहीं | प्वॉइंट्स | नेट रनरेट |
1 | ऑस्ट्रेलिया | 7 | 6 | 1 | 0 | 12 | +0.906 |
2 | भारत | 6 | 5 | 0 | 1 | 11 | +1.160 |
3 | न्यूजीलैंड | 7 | 5 | 1 | 1 | 11 | +1.028 |
4 | इंग्लैंड | 7 | 4 | 3 | 0 | 8 | +1.051 |
5 | बांग्लादेश | 7 | 3 | 3 | 1 | 7 | -0.133 |
6 | पाकिस्तान | 7 | 3 | 3 | 1 | 7 | -0.976 |
7 | श्रीलंका | 6 | 2 | 2 | 2 | 6 | -1.119 |
8 | वेस्टइंडीज | 7 | 1 | 5 | 1 | 3 | -0.320 |
9 | दक्षिण अफ्रीका | 7 | 1 | 5 | 1 | 3 | -0.324 |
10 | अफगानिस्तान | 7 | 0 | 7 | 0 | 0 | -1.634 |