फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटICC World Cup 2019: संजय मांजरेकर ने चुनी अपनी WC 2019 टीम, जानिए क्या जडेजा को मिली जगह?

ICC World Cup 2019: संजय मांजरेकर ने चुनी अपनी WC 2019 टीम, जानिए क्या जडेजा को मिली जगह?

ICC World Cup 2019: आईसीसी विश्व कप 2019 को खत्म हुआ चार दिन हो चुके हैं। विश्व कप का फाइनल मैच रविवार (14 जुलाई) को खेला गया था। इसके बाद से कई दिग्गज क्रिकेटर अपनी विश्व कप 2019 टीम चुन चुके हैं।...

ICC World Cup 2019: संजय मांजरेकर ने चुनी अपनी WC 2019 टीम, जानिए क्या जडेजा को मिली जगह?
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 18 Jul 2019 07:25 PM
ऐप पर पढ़ें

ICC World Cup 2019: आईसीसी विश्व कप 2019 को खत्म हुआ चार दिन हो चुके हैं। विश्व कप का फाइनल मैच रविवार (14 जुलाई) को खेला गया था। इसके बाद से कई दिग्गज क्रिकेटर अपनी विश्व कप 2019 टीम चुन चुके हैं। इसमें एक नया नाम जुड़ गया है। सचिन तेंदुलकर के बाद अब संजय मांजरेकर ने अपनी विश्व कप 2019 टीम चुनी है। इस टीम में तीन भारतीय क्रिकेटरों को जगह मिली है, जबकि एक पाकिस्तानी क्रिकेटर भी है।

विश्व कप के दौरान संजय मांजरेकर को अपने एक बयान के चलते काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। मांजरेकर ने टीम इंडिया के क्रिकेटर रविंद्र जडेजा पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि वो कभी-कभी खेलने वाले क्रिकेटर हैं, जिसको लेकर जडेजा ने सोशल मीडिया पर उनके लिए एक ट्वीट कर उनकी बोलती बंद कर दी थी। इसके बाद जडेजा ने विश्व कप में जो मैच खेले, उसमें शानदार प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में तो उन्होंने टीम इंडिया को जीत की दहलीज तक भी पहुंचाया था, लेकिन जीत नहीं दिला पाए थे।

तेंदुलकर ने बताया क्यों विराट नहीं बल्कि विलियमसन को चुना अपनी टीम का कप्तान

जानिए क्यों धौनी के माता-पिता चाहते हैं कि वो अब क्रिकेट से संन्यास ले लें

जडेजा के शानदार प्रदर्शन के बाद मांजरेकर ने कहा था कि जड्डू ने सबके सामने उनकी धज्जियां उड़ा दीं। हालांकि मांजरेकर ने अपनी इस टीम में जडेजा को जगह नहीं दी है। भारत की ओर से रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह इस टीम का हिस्सा हैं।

संजय मांजरेकर की विश्व कप 2019 टीमः जेसन रॉय, रोहित शर्मा, शाकिब अल हसन, विराट कोहली, केन विलियमसन, एलेक्स कैरी, मिशेल सैंटनर, मिशेल स्टार्क, जोफरा आर्चर, शाहीन अफरीदी, जसप्रीत बुमराह।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें