फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटICC World Cup 2019: इन मैदानों पर भारत को खेलने हैं मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ राह होगी कांटों भरी

ICC World Cup 2019: इन मैदानों पर भारत को खेलने हैं मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ राह होगी कांटों भरी

हम यहां विश्व कप (ICC World Cup 2019) के लिए तैयार हैं। उधर, विराट कोहली और उनकी टीम यह उम्मीद कर रही है कि वह विश्व कप की तीसरी सफल टीम बन जाए। 'मैन इन ब्ल्यू' दो बार विश्व कप जीत चुकी है-...

ICC World Cup 2019: इन मैदानों पर भारत को खेलने हैं मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ राह होगी कांटों भरी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 27 May 2019 01:14 PM
ऐप पर पढ़ें

हम यहां विश्व कप (ICC World Cup 2019) के लिए तैयार हैं। उधर, विराट कोहली और उनकी टीम यह उम्मीद कर रही है कि वह विश्व कप की तीसरी सफल टीम बन जाए। 'मैन इन ब्ल्यू' दो बार विश्व कप जीत चुकी है- (1983 और 2011)। वेस्टइंडीज भी 1975 और 1979 में विश्व कप जीत कर भारत के साथ दूसरे नंबर पर है। विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम है, जिसने पांच बार विश्व कप जीता है। इस बार भी वह डिफेंडिंग चैंपियन है। चार साल में होने वाले विश्व कप में इस बार 11 स्थानों पर मैच खेले जाने हैं। पहले चरण में भारत को 11 में से छह स्थानों पर मैच खेलने हैं। 

यदि भारत की टीम फाइनल में पहुंचती है तो उन्हें लॉर्ड्स पर खेलना होगा। लॉर्ड्स में भारत ने 1983 में पहला विश्व कप खिताब जीता था। 2019 के विश्व कप में भारत इन छह मैदानों पर खेलेगा। 

World Cup 2019: विराट से लेकर धौनी तक, जानिए इनकी डाइट और फिटनेस का राज

रोज बाउल, (होम कंट्री- हैंपशायर)
दूसरा मैच बनाम (दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान): रोज बाउल में भारत 50 ओवर के फॉर्मेट में तीसरा मैच खेलेगा। भारत का यहा खराब रिकॉर्ड रहा है। तीन में से भारत दो मैच हारा और एक जीता है। इस स्थान पर भारत को अपना रिकॉर्ड बेहतर करना होगा। पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और बाद में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को रोज बाउल में ही खेलना है। 

केन्गिंटन ओवल, (होम कंट्री- सरे)
एक मैच खेला जाना है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफः दुनिया के इस सबसे शानदार मैदान पर भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। यहां खेले पंद्रह मैचों में से भारत ने पांच मैच जीते हैं। भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस स्थान पर बेहतर प्रदर्शन करना होगा। 1999 के विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पराजित किया था। ऑस्ट्रेलिया के पास इसका मनोवैज्ञानिक लाभ रहेगा।

ट्रेंट ब्रिज, (होम कंट्री- नॉटिंघमशायर)
न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मैचः इस मैदान पर भारत का रिकॉर्ड 50-50 का रहा है। यहां खेले गए छह मैचों में से भारत ने तीन जीते और तीन हारे। वॉर्मअप मैच में न्यूजीलैंड से हार के बाद भारत यहां अपना रिकॉर्ड और बेहतर करना चाहेगा।

ओल्ड ट्रेफोर्ड, (होम कंट्री- लंकाशायर)
भारत को दो मैच खेलने हैं (पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के साथ): इस मैदान पर भारत ने 8 मैच खेले हैं और इनमें से तीन जीते हैं। मैनचेस्टर में भारत ने एक मैच 1999 के विश्व कप में पाकिस्तान के विरुध खेला और जीता। भारत इस प्रदर्शन को दोहराना चाहेगा। 

एजेबस्टन, (होम कंट्री- वॉरविकशायर)
भारत को दो मैच खेलने हैं (इंग्लैंड और बांग्लादेश के साथ): यह उन मैदानों में से एक है, जहां भारत का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। यहां खेले 10 मैचों में से भारत ने 7 जीते हैं। एजेबस्टन में 1999 में इंग्लैंड को हराया और 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश को पराजित किया। भारत के पास यहां खेलते समय मनोवैज्ञानिक लाभ रहेगा। 

World Cup: इन दिग्गजों को वर्ल्ड कप नहीं जीतने की टीस हमेशा रहेगी

हेडिंग्ले (होम कंट्री- यॉर्कशायर)
एक मैच खेलना है (श्रीलंका के साथ): भारत ने इस मैदान पर खेले 9 में से 3 मैच जीते हैं। यहां भारत को पहले चरण के अंतिम मैच में श्रीलंका का सामना करना है। दोनों टीमें व्हाइट रोज कंट्री के इस मैदान पर कभी एक दूसरे के साथ नहीं खेली हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें