फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटCWC 2019: दक्षिण अफ्रीका के साथ मुकाबले से पहले विराट कोहली के अंगूठे में लगी चोट 

CWC 2019: दक्षिण अफ्रीका के साथ मुकाबले से पहले विराट कोहली के अंगूठे में लगी चोट 

ICC World Cup 2019, India vs South Africa: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के अंगूठे पर नेट अभ्यास के दौरान चोट लग गई। लेकिन बताया जा रहा है कि अब वह ठीक हैं। भारतीय टीम बुधवार को...

CWC 2019: दक्षिण अफ्रीका के साथ मुकाबले से पहले विराट कोहली के अंगूठे में लगी चोट 
एजेंसी,साउथम्पटनSun, 02 Jun 2019 04:39 PM
ऐप पर पढ़ें

ICC World Cup 2019, India vs South Africa: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के अंगूठे पर नेट अभ्यास के दौरान चोट लग गई। लेकिन बताया जा रहा है कि अब वह ठीक हैं। भारतीय टीम बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप (ICC World Cup 2019) में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम के एक सूत्र ने कहा, ''बल्लेबाजी के दौरान उनका अंगूठा चोटिल हो गया, लेकिन वह ठीक हैं। इसमें चिंता करने की कोई बात नहीं।''

शनिवार को अभ्यास के दौरान विराट कोहली के दाहिने हाथ का अंगूठा चोटिल हो गया, जिसके बाद फिजियोथेरेपिस्ट पैट्रिक फरहत ने भारतीय कप्तान का इलाज किया। फरहत ने उनकी अंगूठे पर मैजिक स्प्रे (दवा) लगाने के बाद टेप चिपका दिया। बाद में कोहली को बर्फ से भरे गिलास में अंगूठा डाल कर मैदान से बाहर जाते देखा गया। 

virat kohli  ap

भारत खिताब के प्रबल दावेदारों में शामिल है, लेकिन टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेलने से पहले ही टीम चोट की समस्या से परेशान है। हरफनमौला विजय शंकर कोहनी में चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच नहीं खेल सके थे।

VIDEO: राशिद खान ने बताया, किस खिलाड़ी ने 'चुराया' विराट का बल्ला

वहीं, केदार जाधव आईपीएल के दौरान कंधे में लगी चोट से अब भी उबर रहे हैं। वह न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ भारत के दोनों अभ्यास मैचों में नहीं खेल पाए थे। 

केदार जाधव को हालांकि शनिवार को नेट पर अभ्यास करते देखा गया, जिससे अंदाजा लगया जा रहा कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले फिट हो जाएंगे। भारतीय टीम रविवार को विश्राम कर रही है।

ICC CWC 2019: कगीसो रबाडा ने विराट कोहली को बताया अपरिपक्व और गुस्सैल क्रिकेटर

बता दें कि टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले हुए दो अभ्यास मैचों में से भारत ने एक में जीत दर्ज की जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा। पहले अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलने के बाद भारतीय टीम ने बांग्लादेश को मात दी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें