फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटINDvsWI: फिर फंसा पेंच, नंबर 4 के लिए ये हो सकते हैं बेस्ट 

INDvsWI: फिर फंसा पेंच, नंबर 4 के लिए ये हो सकते हैं बेस्ट 

अब तक भारत के लिए विश्व कप (ICC World Cup 2019) बेहतरीन रहा है। टीम इंडिया अब तक अजेय रही है। अंक तालिका में भारतीय टीम तीसरे नंबर पर है और ऐसा लग रहा है कि सेमीफाइनल में उनकी जगह सुनिश्चित है। भारत...

INDvsWI: फिर फंसा पेंच, नंबर 4 के लिए ये हो सकते हैं बेस्ट 
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 27 Jun 2019 08:14 AM
ऐप पर पढ़ें

अब तक भारत के लिए विश्व कप (ICC World Cup 2019) बेहतरीन रहा है। टीम इंडिया अब तक अजेय रही है। अंक तालिका में भारतीय टीम तीसरे नंबर पर है और ऐसा लग रहा है कि सेमीफाइनल में उनकी जगह सुनिश्चित है। भारत ने हर तरह के प्रयोग कर लिए हैं और उनकी तैयारियां पुख्ता दिखाई पड़ रही हैं। उन्होंने मजबूत टीमों- दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को पहले दो मुकाबलों में हराया। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश की वजह से मैच नहीं हो पाया। भारत ने वर्ल्ड कप में इतिहास को दोहराते हुए इस बार भी पाकिस्तान को शिकस्त दी। 

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले शिखर धवन के अंगूठे में चोट ने टीम इंडिया को बड़ा झटका दिया। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज बढ़िया क्रिकेट खेल रहा था। उनके जाने के बाद केएल राहुल को ओपनिंग के लिए भेजा गया। विजय शंकर मिडिल ऑर्डर में खेल रहे हैं। 

CWC 2019:  टीम इंडिया को प्रैक्टिस से नहीं रोक पाई बारिश भी

भारत के सामने फिर से नंबर 4 की समस्या
भारतीय मिडिल ऑर्डर खासतौर पर नंबर 4 भारत के लिए अब भी समस्या बना हुआ है। भारत 2015 से यह समस्या झेल रहा है। इस पोजिशन के लिए 10 से अधिक खिलाड़ियों को आजमाया जा चुका है। लेकिन कोई भी इस पोजिशन पर अपनी जगह सुनिश्चित नहीं कर पाया। बांग्लादेश के खिलाफ राहुल ने वॉर्म अप मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन शिखर के चोट लगने के बाद राहुल ओपनिंग कर रहे हैं। इससे नंबर चार की समस्या फिर से सामने आ गई है। 

विजय शंकर के पास बहुत अनुभव नहीं है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के खिलाफ मैचों में यह साफ दिखाई दिया। दूसरी समस्या यह है कि विराट कोहली विजय को नियमित गेंदबाज के रूप में इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। 

VIDEO: विंडीज के खिलाफ मैच से पहले विराट कोहली का स्ट्रॉन्ग मैसेज

नंबर 4 की समस्या का दिेनेश कार्तिक हो सकते हैं हल
अब यह जरूरी हो गया है कि टीम में दिनेश कार्तिक को शामिल किया जाए। वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें प्लेइंग इलेवन में खिलाया जाना चाहिए। वह काफी समय से इंग्लैंड में हैं और उनके पास अच्छा अनुभव भी है। इंग्लिश कंडिशंस से वह वाकिफ हैं। वह किसी भी स्थिति से  निबट सकते हैं। स्ट्राइक रोटेट करने की उनमें क्षमता है। वह बड़े शॉट्स भी लगा सकते हैं। निडॉस ट्रॉफी में वह यह काम कर चुके हैं। 

बल्लेबाजी क्रम में भी होना चाहिए बदलाव
दिनेश कार्तिक के टीम में शामिल होने के बाद महेंद्र सिंह धौनी को भी नंबर 4 पर खिलाया जा सकता है ताकि वह अंतिम ओवरों तक अपनी नजरें जमा सकें। अनुभवी धौनी निश्चित रूप से इंडिया के लिए इस नंबर पर अहम रोल अदा कर सकते हैं। पांचवें नंबर पर केदार जाधव, उसके बाद दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या बेहतर भूमिका अदा कर सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें