फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटगौमत गंभीर ने बताया कौन सा खिलाड़ी टी20 WC में हो सकता है महेंद्र सिंह धोनी का बेस्ट रिप्लेसमेंट

गौमत गंभीर ने बताया कौन सा खिलाड़ी टी20 WC में हो सकता है महेंद्र सिंह धोनी का बेस्ट रिप्लेसमेंट

इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद गौतम गंभीर का मानना है कि अगर इंडियन प्रीमियर लीग...

गौमत गंभीर ने बताया कौन सा खिलाड़ी टी20 WC में हो सकता है महेंद्र सिंह धोनी का बेस्ट रिप्लेसमेंट
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 14 Apr 2020 02:03 AM
ऐप पर पढ़ें

इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद गौतम गंभीर का मानना है कि अगर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वां सीजन नहीं खेला गया, तो धोनी का टीम इंडिया में जगह बनाना बहुत मुश्किल होगा। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच आईपीएल को फिलहाल स्थगित किया गया है। गंभीर ने साथ ही बताया कि टी20 वर्ल्ड कप में कौन सा खिलाड़ी धोनी का बेस्ट रिप्लेसमेंट हो सकता है।

स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट कनेक्ट शो पर गंभीर ने कहा, 'अगर आईपीएल इस साल नहीं होता है तो धोनी के लिए वापसी करना काफी मुश्किल होगा। उनका चयन किस आधार पर किया जाएगा, जबकि वो एक डेढ़ साल से खेले नहीं होंगे।' धोनी  उन्होंने कहा, 'अगर आईपीएल नहीं होता है तो, धोनी की वापसी की संभावनाएं काफी कम हैं। आप भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। जो अच्छा प्रदर्शन कर सकेगा और भारत के लिए मैच जीत सकेगा, वही भारत के लिए खेलेगा।'

अक्टूबर-नवंबर में IPL कराने को लेकर जानिए क्या बोले BCCI कोषाध्यक्ष

'राहुल होंगे धोनी का बेस्ट रिप्लेसमेंट'

धोनी ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच 2019 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। गंभीर के अनुसार टी-20 विश्व कप में लोकेश राहुल, धोनी के सही रिप्लेसमेंट होंगे। गंभीर ने कहा, 'धोनी के सबसे सही विकल्प राहुल हो सकते हैं। उन्होंने जब से सीमित ओवरों में विकेटकीपिंग संभाली है, मैंने उनका प्रदर्शन देखा है, एक बल्लेबाज के तौर पर भी और विकेटकीपर के तौर पर भी।' 2019 आईसीसी वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद से ही धोनी के संन्यास की लगातार चर्चा हो रही है, हालांकि धोनी ने अभी तक खुद संन्यास को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।

फिक्सिंग में दोषी पाए गए पाक क्रिकेटर खोल लें किराने की दुकानः रमीज

आईपीएल की तैयारी शुरू कर चुके थे धोनी

धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) फ्रेंचाइजी टीम के कप्तान हैं। आईपीएल की तैयारी भी उन्होंने शुरू कर दी थी। धोनी मार्च के पहले सप्ताह में चेन्नई पहुंच चुके थे। 29 मार्च को आईपीएल का पहला मैच मुंबई इंडियंस और सीएसके के बीच खेला जाना था। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें