T20 WC 2022 में पहली जीत के बाद भी PAK की 'गर्दन' अभी भारत के हाथों में, जानिए सेमीफाइनल के समीकरण

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान की किस्मत अब भारत के हाथों में है। भारत अगर रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी अपने तीसरे मुकाबले को जीत लेता है तो फिर पाकिस्तान टूर्नामेंट में अभी बनी रहेगी, लेकिन हारते ही बाहर हो जाएगी

pakistan cricket team

Points Table T20 WC 2022:  पाकिस्तान ने रविवार को पर्थ स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में नीदरलैंड्स को 6 विकेट से हराकर आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपनी पहली जीत दर्ज की।पाकिस्तान की T20I क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया में यह पहली जीत है। सुपर-12 में ग्रुप-2 के इस मुकाबले में नीदरलैंड्स की टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 91 रन ही बना सकी, जिसे पाकिस्तान की टीम ने 4 विकेट खोकर 13.5 ओवर में हासिल कर लिया। पाकिस्तान की सुपर-12 के ग्रुप-2 की अंकतालिका में तीन मैचों में यह पहली जीत है और इस जीत के बाद टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम है।

नीदरलैंड्स पर मिली जीत के बाद पाकिस्तान ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 की अंकातालिका में अपना खाता खोल लिया है। पाकिस्तान के खाते में भी अब दो अंक हो गए हैं, लेकिन वह अभी भी पांचवें नंबर पर कायम है और उसका नेट रन रेट +0.765 का है। पाकिस्तान के पास 9 ओवर के अंदर ही इस स्कोर हासिल करके नेट रन रेट के मामले में टीम इंडिया की बराबरी करने का मौका था, लेकिन PAK टीम ऐसा नहीं कर सकी।

Points Table T20 WC 2022: साउथ अफ्रीका से आगे निकला बांग्लादेश, ग्रुप-2 का प्वाइंट्स टेबल हुआ रोमांचक

पाकिस्तान की 'गर्दन' अब भारत के हाथों में 

पाकिस्तान की किस्मत अब भारत के हाथों में है। भारत अगर रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी अपने तीसरे मुकाबले को जीत लेता है तो फिर पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट में अभी बनी रहेगी। लेकिन अगर साउथ अफ्रीका आज भारत के खिलाफ जीत जाता तो फिर पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो जाएगी और अपने घर चली जाएगी। 

जीत के बाद भी पांचवें नंबर पर ही है पाकिस्तान

पाकिस्तान और नीदरलैंड्स मैच के बाद भारत का नेट रन रेट अभी +1.425 का है और वो लगातार दो जीत के साथ अभी अपने ग्रुप में टॉप पर है। बांग्लादेश भी तीन मैचों में भारत के समान चार अंक लेकर दूसरे नंबर पर है, लेकिन उसका नेट रन रेट माइनस में है। साउथ अफ्रीका इस समय दो मैचों में एक जीत के साथ तीन अंक लेकर तीसरे नंबर पर है। जिम्बाब्वे भी तीन मैचों में तीन अंक लेकर चौथे नंबर पर है। जीत के बाद भी पाकिस्तान पांचवें नंबर पर ही है। 

Ezaz Ahmad

लेखक के बारे में

Ezaz Ahmad
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़पहली जीत के बाद भी PAK की 'गर्दन' अभी भारत के हाथों में, जानें समीकरण