इंटरनेशल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने साेमवार को आईसीसी अवॉर्ड्स की घोषणा करते हुए विराट कोहली को दशक का बेस्ट खिलाड़ी चुना है। इसके अलावा उन्हें दशक का बेस्ट वनडे खिलाड़ी भी चुना गया है। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी काे आईसीसी ने खेल भावना पुरस्कार से नवाजा है। इसके अलावा आईसीसी ने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को दशक का बेस्ट टेस्ट खिलाड़ी और अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान को दशक का बेस्ट टी-20 खिलाड़ी चुना है। महिला वर्ग में ऑस्ट्रेलिया की एलिस पैरी को दशक की बेस्ट महिला क्रिकेटर के अलावा दशक की बेस्ट टी-20 और वनडे महिला क्रिकेटर का अवॉर्ड भी मिला है। आईसीसी ने रविवार को दशक की बेस्ट वनडे, टी20 और टेस्ट टीम को चुना था। भारत के पूर्व खिलाड़ी महेेंद्र सिंह धोनी को आईसीसी ने वनडे और टी20 दोनों ही टीम का कप्तान बनाया था। इसके अलावा विराट कोहली आईसीसी की तीनों ही टीमों में जगह बनाने में कामयाब रहे थे। आईसीसी ने महिला क्रिकेट की भी दशक की वनडे और टी20 टीम का ऐलान किया था, जिसमें मिताली राज और हरमनप्रीत कौर ने जगह बनाई।
All Updates-
2:35 PM: आईसीसी ने ऑस्ट्रेलिया की एलिस पैरी को दशक की बेस्ट महिला खिलाड़ी के अवॉर्ड से भी नवाजा है।
The phenomenal Ellyse Perry wins the Rachael Heyhoe Flint Award for ICC Female Cricketer of the Decade 🙌
— ICC (@ICC) December 28, 2020
🏏 4349 international runs during the #ICCAwards period
☝️ 213 wickets
🤯 Four-time @T20WorldCup champion
🏆 @CricketWorldCup 2013 champion
A clean sweep for Perry ⭐ pic.twitter.com/yc9GjGBlFS
2:25 PM: ऑस्ट्रेलिया की एलिस पैरी बने दशक की बेस्ट महिला टी-20 और वनडे खिलाड़ी।
🇦🇺 ELLYSE PERRY is the ICC Women’s T20I Cricketer of the Decade 👏👏
— ICC (@ICC) December 28, 2020
🏏 1155 runs at 30.39 in the #ICCAwards period
☝️ 89 wickets at 20.64
🏆 ICC @T20WorldCup champion in 2012, 2014, 2018 and 2020 🤯
What a superstar! pic.twitter.com/V9ZRrPfZjK
🇦🇺 ELLYSE PERRY is the ICC Women’s ODI Cricketer of the Decade 👏👏
— ICC (@ICC) December 28, 2020
🏏 2621 ODI runs in the #ICCAwards period
🅰️ 68.97 batting average 🤯
☝️ 98 wickets at 25.09
🏆 ICC @CricketWorldCup 2013 champion
An all-round genius! pic.twitter.com/0PGHbkrGMh
2:22 PM: महेंद्र सिंह धोनी को मिला दशक का खेल भावना पुरस्कार।
🇮🇳 MS DHONI wins the ICC Spirit of Cricket Award of the Decade 👏👏
— ICC (@ICC) December 28, 2020
The former India captain was chosen by fans unanimously for his gesture of calling back England batsman Ian Bell after a bizarre run out in the Nottingham Test in 2011.#ICCAwards | #SpiritOfCricket pic.twitter.com/3eCpyyBXwu
2:20 PM: विराट कोहली बने दशक के बेस्ट पुरुष खिलाड़ी।
The incredible Virat Kohli wins the Sir Garfield Sobers Award for ICC Male Cricketer of the Decade 🙌
— ICC (@ICC) December 28, 2020
🏏 Most runs in the #ICCAwards period: 20,396
💯 Most hundreds: 66
🙌 Most fifties: 94
🅰️ Highest average among players with 70+ innings: 56.97
🏆 2011 @cricketworldcup champion pic.twitter.com/lw0wTNlzGi
2:15 PM: अफगानिस्तान के राशिद खान दशक के बेस्ट टी-20 खिलाड़ी बने हैं। इस दौरान उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।
🇦🇫 RASHID KHAN is the ICC Men’s T20I Cricketer of the Decade 👏👏
— ICC (@ICC) December 28, 2020
☝️ Highest wicket-taker in the #ICCAwards period ➜ 89
🅰️ 12.62 average 🤯
💥 Three four-wicket hauls, two five-fors
What a story ❤️ pic.twitter.com/Y59Y6nCs98
2:13 PM: ऑस्ट्रेलिया के स्टीव बने बीते एक दशक के बेस्ट टेस्ट खिलाड़ी।
🇦🇺 STEVE SMITH is the ICC Men’s Test Cricketer of the Decade 👏👏
— ICC (@ICC) December 28, 2020
🏏 7040 Test runs in the #ICCAwards period
🅰️ 65.79 average ➜ Highest in top 50
💯 26 hundreds, 28 fifties
Unique, relentless and unbelievably consistent 🙌 pic.twitter.com/UlXvHaFbDz
2:10 PM: आईसीसी ने घोषणा करते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली को इस दशक का बेस्ट वनडे खिलाड़ी चुना है।
🇮🇳 VIRAT KOHLI is the ICC Men’s ODI Cricketer of the Decade 👏👏
— ICC (@ICC) December 28, 2020
🔝 Only player with 10,000-plus ODI runs in the #ICCAwards period
💯 39 centuries, 48 fifties
🅰️ 61.83 average
✊ 112 catches
A run machine 💥🙌 pic.twitter.com/0l0cDy4TYz
1:50 PM: आईसीसी अब कुछ ही देर में आईसीसी अवॉर्ड की घोषणा करने वाली है। आईसीसी ने रविवार को दशक की बेस्ट वनडे, टी20 और टेस्ट टीम को चुना था।
1:50 PM: आईसीसी ने रविवार को पिछले एक दशक की क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट की बेस्ट टीम चुनी।