भारत के पूर्व चयनकर्ता ने बताया, इस वजह से हार्दिक पांड्या वनडे और टी20 में भी खेलने के हकदार नहीं

May 14, 2021 09:26 pm ISTHemraj Chauhan एजेंसी, नई दिल्ली
share

भारत के पूर्व चयनकर्ता सरनदीप सिंह ने टेस्ट टीम से हार्दिक पांड्या को नजरअंदाज करने पर मौजूदा समिति के फैसने का समर्थन करते हुए कहा कि यह हरफनमौला खिलाड़ी अगर गेंदबाजी में योगदान नहीं देता है तो वह...

भारत के पूर्व चयनकर्ता ने बताया, इस वजह से  हार्दिक पांड्या वनडे और टी20 में भी खेलने के हकदार नहीं

भारत के पूर्व चयनकर्ता सरनदीप सिंह ने टेस्ट टीम से हार्दिक पांड्या को नजरअंदाज करने पर मौजूदा समिति के फैसने का समर्थन करते हुए कहा कि यह हरफनमौला खिलाड़ी अगर गेंदबाजी में योगदान नहीं देता है तो वह छोटे फॉर्मेटों के टीम में भी जगह का हकदार नहीं है। हार्दिक की 2019 में पीठ की सर्जरी हुई थी। इसके बाद से वह नियमित रूप से गेंदबाजी नहीं कर रहे है और टीम को उनके हरफनमौला कौशल का फायदा नहीं मिल रहा है। इसी वजह से उन्हें इंग्लैंड दौरे पर गयी भारतीय टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है।
    
सरनदीप का कार्यकाल इस साल ऑस्ट्रेलिया दौरे के साथ समाप्त हुआ था। उन्होंने इंग्लैंड दौरे के लिए प्रतिभाशाली पृथ्वी शॉ को टीम में जगह नहीं मिलने पर हैरानी जताई। भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर सरनदीप ने पीटीआई-भाषा से कहा, "हार्दिक को टेस्ट के लिए नजरअंदाज करने का चयनकर्ताओं का फैसला समझ में आता है। वह अपनी सर्जरी के बाद नियमित रूप से गेंदबाजी नहीं कर पाए हैं। मुझे लगता है कि उन्हें छोटे फॉर्मेटों में भी प्लेइंग का हिस्सा बनने के लिए वनडे में 10 और टी20 में चार ओवर करने होंगे। वह सिर्फ बल्लेबाज के रूप में नहीं खेल सकते।

माइकन वॉन ने किया विलियमसन का सपोर्ट, विराट कोहली पर कसा तंज
    
उन्होंने आगे कहा, "अगर हार्दिक गेंदबाजी नहीं करता है, तो यह टीम के संतुलन पर काफी असर डालता है। आपको उसकी वजह से एक अतिरिक्त गेंदबाज को टीम में रखना होगा जिससे सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी को बाहर करना होगा। हम इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में इसका असर देख चुके है। हम गेंदबाजी में सिर्फ पांच विकल्पों के साथ नहीं उतर सकते। अब टीम के पास अब वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जड्डू (रविन्द्र जडेजा) के रूप में अन्य हरफनमौला खिलाड़ी हैं, शार्दुल ठाकुर भी एक हरफनमौला बन सकते है। उन्होंने यह दिखाया है। अगर हार्दिक गेंदबाजी नहीं कर सकते तो ये सभी इस काम को कर सकते हैं।"
    
इंग्लैंड दौरे के लिए शॉ के नहीं चुने जाने पर उन्होंने कहा कि उनकी तरह के काबिल बल्लेबाज को नजरअंदाज करना जल्दबाजी होगी। सरनदीप ने कहा, "शॉ के पास वह क्षमता है जो भारतीय टीम के लिए वीरेंद्र सहवाग करते थे। आप उन्हें उनके करियर में इतनी जल्दी नजरअंदाज नहीं कर सकते। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद टीम से बाहर होने के बाद घरेलू क्रिकेट में काफी रन बनाए। उन्होंने अपनी तकनीकी खामियों को भी ठीक किया है और इसे इंडियन प्रीमियर लीग में भी देखा जा सकता था।

WTC फाइनल से पहले केन विलियमसन के सपोर्ट में आए माइकन वॉन, विराट कोहली पर कसा तंज
    
उन्होंने आगे कहा कि आपको शॉ और शुभमन गिल के जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का समर्थन करना होगा।  सरनदीप ने इंग्लैंड दौरे के लिए चार स्टैंड बाई खिलाड़ियों के चयन पर भी सवाल उठाया। स्टैंड बाई खिलाड़ी के तौर पर अभिमन्यु ईश्वरन, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा और अरजान  नागवासवाला भारतीय टीम के साथ जाएंगे। प्रियांक पांचाल ने भारत ए के लिए न्यूजीलैंड में शतक लगाया। आपने उसका चयन नहीं किया आपने देवदत्त पडिक्कल को नहीं चुना है जिन्होंने काफी रन बनाए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के लिए जयदेव उनादकट को क्यों नजरअंदाज किया जा रहा है यह समझ से परे है। उसने पिछले रणजी में रिकार्ड 67 विकेट लिए हैं। 

Hemraj Chauhan

लेखक के बारे में

Hemraj Chauhan
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।