पीएम मोदी पर शाहिद अफरीदी के बयान से गुस्साए हरभजन सिंह, कहा-अब मेरी उससे कोई दोस्ती नहीं

Mohan Kumar एजेंसी, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने रविवार को कहा कि अब से उनका पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के साथ कोई रिश्ता नहीं है। अफरीदी ने हाल ही में पीएम मोदी और कश्मीर पर बयान दिया था। हरभजन ने स्पोटर्स...

पीएम मोदी पर शाहिद अफरीदी के बयान से गुस्साए हरभजन सिंह, कहा-अब मेरी उससे कोई दोस्ती नहीं

भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने रविवार को कहा कि अब से उनका पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के साथ कोई रिश्ता नहीं है। अफरीदी ने हाल ही में पीएम मोदी और कश्मीर पर बयान दिया था। हरभजन ने स्पोटर्स तक से कहा कि शाहिद अफरीदी ने हमारे देश और हमारे प्रधानमंत्री के बारे में बात करते हुए बहुत परेशान किया है। ये स्वीकार्य नहीं है। हरभजन और युवराज ने हाल में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए शाहिद अफरीदी फाउंडेशन में दान देने की लोगों से अपील की थी। 

'शाहिद अफरीदी बीमार आदमी है'

स्टार आफ स्पिनर ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो उन्होंने (अफरीदी) हमें अपनी मदद के लिए कहा। ऐसे में, हमने इसे मानवता के लिए और कोरोना वायरस के कारण पीड़ित लोगों के लिए मदद की थी लेकिन अंत में अफरीदी ने हमारे साथ ये किया। हरभजन ने आगे कहा कि ये एक बीमार आदमी है जो हमारे देश के बारे में ऐसा सोचता है। मुझे बस इतना कहना है कि शाहिद अफरीदी से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। अफरीदी को अपने देश पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए और अपनी सीमा में रहना चाहिए। मुझे केवल इतना ही कहना है कि हमारे देश के खिलाफ उसने जो भी बोला वो बर्दाश्त के बाहर है और मैं आज से उसके साथ सभी रिश्ते तोड़ता हूं। 

शाहिद अफरीदी के विवादित बयान का हरभजन सिंह ने दिया मुंहतोड़ जवाब

गौतम गंभीर ने भी शाहिद अफरीदी को लगाई कड़ी फटकार

उन्होंने कहा कि मैं इस देश में पैदा हुआ हूं और इसी देश में मरूंगा। मैं 20 साल से भी अधिक समय तक इस देश के लिए खेला हूं और इसके लिए मैच जीते हैं। किसी को भी मेरे देश के खिलाफ कुछ कहने का हक नहीं है। अफरीदी ने पहले कहा था कि कश्मीर के लोगों की पीड़ा को समझने के लिए आपको धार्मिक आस्था की जरूरत नहीं है बल्कि सही जगह दिल की जरूरत है। हरभजन से पहले पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी अफरीदी को कड़ी फटकार लगाई है। गंभीर ने रविवार को ट्विटर पर कहा कि पाकिस्तान के पास सात लाख की फोर्स है जिसका समर्थन 20 करोड़ लोग करते हैं, यह कहना है 16 साल के अफरीदी का। फिर भी कश्मीर के लिए 70 सालों से भीख मांग रहे हैं। अफरीदी, इमरान और बाजवा जैसे जोकर्स भारत और प्रधानमंत्री के खिलाफ जहर उगलते रहते हैं, लेकिन पाकिस्तान के लोगों के लिए कयामत के दिन तक कश्मीर नहीं ले सकते। बांग्लादेश याद है।

— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) May 17, 2020

अफरीदी के बयान से भड़के भज्जी,'जरूरत पड़ने पर बंदूक भी उठाने को तैयार' 

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।