Happy Birthday Kapil Dev: जब लॉर्ड्स में कपिल देव ने जड़े थे 4 गेंदों में 4 छक्के, फॉलोऑन से टीम को बचाया- VIDEO
टीम इंडिया को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव का जन्म 6 जनवरी 1959 को चंडीगढ़ में हुआ था। आज कपिल अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने 16 साल के करियर में कपिल देव ने 134 टेस्ट मैचों में...

इस खबर को सुनें
टीम इंडिया को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव का जन्म 6 जनवरी 1959 को चंडीगढ़ में हुआ था। आज कपिल अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने 16 साल के करियर में कपिल देव ने 134 टेस्ट मैचों में 434 विकेट लिए। कपिल देव ने अपने करियर में कई यादगार और सर्वश्रेष्ठ पारियां खेली हैं। जिसे देखकर आज भी दर्शक और फैंस के रोमांचित हो जाते हैं। इनमें से उनकी एक पारी इंग्लैंड के खिलाफ की है जब उन्होंने लगातार 4 गेंदों में 4 छक्के लगाए थे।
आपको बता दें कि युवराज सिंह द्वारा एक ओवर में छह छक्के लगाने से बहुत पहले वो कपिल देव ही थे जिन्होंने लोगों को यह विश्वास दिलाया कि टेस्ट क्रिकेट के एक ओवर में कई छक्के लगाने की संभावना है।
यह मैच लॉर्ड्स के मैदान में हो रहा था। तब इंडिया की टीम इंग्लैंड के दौर पर थी। इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी 653 रन पर घोषित कर दिया था। इसके बाद बैटिंग करने के लिए उतरी भारतीय टीम ने अपना पूरा दम लगा दिया। यह नौबत आ गई की भारत को फॉलोऑन हटाने के लिए 24 रनों की जरूर थी। क्रीज पर कपिल देव मौजूद थे। कपिल देव की पूरी कोशिश थी कि टीम को फॉलोऑन से बचाया जाए और लगातार बल्लेबाजी से बचा जाए।
भारत के 9 विकेट गिर चुके थे। ऑफ स्पिनर एडी हेमिंग्स का सामना करते हुए कपिल ने लगातार चार छक्के लगाए। पहले तीन छक्के बहुत लम्बे थे। चौथा उतना लम्बा नहीं था लेकिन उसके 6 होने में कोई शक की गुंजाइश कभी भी नहीं थी और इस तरह से फॉलो ऑन बचा लिया गया था। कपिल देव का के इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यहां देखें वो यादगार पारी के 4 छक्के...
Happy birthday all time cricket legend
— Rob Moody (@robelinda2) January 6, 2022
KAPIL DEV
pic.twitter.com/d6tTXMCkJc
कपिल देव के करियर पर नजर डालें, तो कपिल ने 225 वनडे मैचों में 23.79 की औसत से 3783 रन और 27.45 की औसत से 253 विकेट झटके हैं।