IPL 2023 Final : गुजरात टाइटंस ने तोड़े आईपीएल फाइनल के कई बड़े रिकॉर्ड, एमएस धोनी की हर चाल गई बेकार
गुजरात टाइटंस ने चेन्नई के खिलाफ आईपीएल 2023 फाइनल में 4 विकेट खोकर 214 रन बनाए। गुजरात की टीम ने अपनी पारी के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड अपना नाम किए। गुजरात के लिए साई ने सर्वाधिक 96 रन बनाए।
बी साई सुदर्शन के 47 गेंद में 96 रन की मदद से गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चार विकेट पर 214 रन बनाए। बारिश के कारण रिजर्व दिन पर खेले जा रहे मैच में गुजरात के लिए साइ सुदर्शन ने 47 गेंद में 96 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और छह छक्के शामिल थे। वहीं साहा ने 39 गेंद में 54 रन की पारी खेली। शुभमन गिल 20 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात को गिल और साहा ने जबर्दस्त शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 62 रन की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी हुई।
शुभमन गिल और साहा के बीच हुई इस दमदार अर्धशतकीय साझेदारी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी कर लिया है। गुजरात टाइटंस की टीम ने आईपीएल फाइनल में अब तक का सर्वाधिक पावरप्ले स्कोर दर्ज किया है। गुजरात टाइटंस ने बिना विकेट खोए 62 रन बनाए, जोकि किसी भी आईपीएल फाइनल के लिए अब तक का सर्वाधिक पावरप्ले स्कोर है।
IPL 2023 Final : नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बिजली की रफ्तार से धोनी ने की स्टंपिंग, गिल रह गए देखते; दर्शकों के शोर
पावरप्ले के खत्म होने के बाद गिल आउट हुए लेकिन उसके बाद साई और साहा ने अर्धशतकीय साझेदारी करके 100 के पार पहुंचाया। साहा 54 रन पर आउट हुए लेकिन साई शतक के करीब पहुंच गए। हालांकि वह सिर्फ 4 रन से सेंचुरी से चूक गए। वह 47 गेंद में 96 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन तब तक गुजरात ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया था। गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 214 रन बनाए, जोकि आईपीएल फाइनल के इतिहास का सर्वोच्च स्कोर है।
आईपीएल प्लेऑफ में हाईएस्ट टीम टोटल
233/3 - गुजरात बनाम मुंबई, अहमदाबाद, 2023 दूसरा क्वॉलिफायर
226/6 - पंजाब बनाम चेन्नई, मुंबई डब्ल्यूएस, 2014 दूसरा क्वॉलिफायर
222/5 - चेन्नई बनाम दिल्ली, चेन्नई, 2012 दूसरा क्वॉलिफायर
214/4 - गुजरात बनाम चेन्नई, अहमदाबाद, 2023 फाइनल
208/7 - SRH बनाम RCB, बेंगलुरु, 2016 फाइनल
