SL vs NZ T20 WC: ग्लेन फ़िलिप्स ने 61 गेंदों पर जड़ा तूफानी शतक, ऐसा करने वाले दूसरे कीवी बल्लेबाज बने

लाइव हिन्दुस्तान, सिडनी
Follow us on Google News
share

फ़िलिप्स ने 12 रन के निजी स्कोर पर मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए केवल 61 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया। वह अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 64 गेंदों पर 10 चौके और 4 छक्के लगाए। 

glenn phillips

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज यानी के शनिवार को न्यूजीलैंड का सामना श्रीलंका से हो रहा है। न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 167 रन का स्कोर बनाया है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मुकाबले में कीवी टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में ग्लेन फ़िलिप्स (Glenn Phillips) का अहम योगदान रहा, जिन्होंने अपने करियर का दूसरा शतक जड़ दिया। ग्लेन फ़िलिप्स के करियर का यह दूसरा शतक है। उन्होंने इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ 2020 में शतक बनाया था।फ़िलिप्स टी20 वर्ल्ड कप 2022 में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले साउथ अफ्रीका के रीले रूसो इस टूर्नामेंट में शतक लगा चुके हैं। 

फ़िलिप्स ने 12 रन के निजी स्कोर पर मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए केवल 61 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया। वह अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर आउट हुए। कीवी बल्लेबाज ने 64 गेंदों पर 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से 104 रन की शतकीय पारी खेली। वह टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। फ़िलिप्स से पहले ब्रैंडन मैकुलम टी20 वर्ल्ड कप में सेंचुरी जड़ने कानामा कर चुके हैं। 

मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने 15 रन के स्कोर पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद ग्लेन फ़िलिप्स ने मोर्चा संभाल लिया। हालांकि 12 के निजी स्कोर पर उनका कैच छूट गया। फ़िलिप्स ने यहां से डैरिल मिचेल के साथ मिलकर 64 गेंदों पर 84 रन की साझेदारी की और फिर अपना शतक पूरा किया। मिचेल ने 24 गेंदों पर 22 रन बनाए।

Ezaz Ahmad

लेखक के बारे में

Ezaz Ahmad
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ग्लेन फ़िलिप्स ने 61 गेंदों पर जड़ा शतक, ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज