फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटजरूरत पड़ी तो मैं रिस्क लूंगा... 2011 वर्ल्ड कप को लेकर महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ा किस्सा गौतम गंभीर ने सुनाया

जरूरत पड़ी तो मैं रिस्क लूंगा... 2011 वर्ल्ड कप को लेकर महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ा किस्सा गौतम गंभीर ने सुनाया

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की 2011 वर्ल्ड कप को लेकर गौतम गंभीर ने एक स्टोरी सुनाई है। गौतम गंभीर ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी किस तरह से उनके साथ काफी सपोर्टिव रहे थे।

जरूरत पड़ी तो मैं रिस्क लूंगा... 2011 वर्ल्ड कप को लेकर महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ा किस्सा गौतम गंभीर ने सुनाया
Namita Shuklaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 11 Jan 2023 05:41 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

2011 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में क्या कुछ हुआ था, इससे जुड़े तमाम किस्से कई बार शेयर किए जा चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में श्रीलंका को धोया था और भारत की ओर से बेस्ट स्कोरर गौतम गंभीर रहे थे, जिन्होंने 97 रनों की पारी खेली थी। भारत को छक्का मारकर जीत दिलाने वाले धोनी को नॉटआउट 91 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया था। गौतम गंभीर ने वर्ल्ड कप फाइनल के धोनी से जुड़े एक किस्से के बारे में बात करते हुए कहा कि उनसे कप्तान ने सेंचुरी पर फोकस करने की बात कही थी।

इसे भी पढ़ेंः आईसीसी ODI रैंकिंग में विराट कोहली और रोहित शर्मा को मिला फायदा

गुवाहाटी में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए सीरीज के पहले वनडे इंटरनेशनल मैच के दौरान स्टार स्पोर्ट्स पर गंभीर ने कहा, 'महेंद्र सिंह धोनी बहुत सपोर्टिव रहे थे, क्योंकि वह चाहते थे कि मैं शतक पूरा करूं। वह हमेशा चाहते थे कि मेरा शतक हो जाए। उन्होंने ओवर के बीच में मुझसे कहा था कि अपना शतक पूरा करो, जितना समय लेना ले लो, जल्दबाजी मत करना। अगर जरूरत पड़ी तो मैं रनों की गति बढ़ाऊंगा।'

SKY के साथ विराट ने की दिल खोलकर बात, दो कदम पीछे जाने का बताया फायदा

श्रीलंका ने फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट पर 274 रन बनाए थे। महेला जयवर्धने ने नॉटआउट शतक जड़ा था। जवाब में भारत ने 31 रनों तक वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर के रूप में दो बड़े विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद गंभीर ने विराट कोहली के साथ मिलकर स्कोर 114 रनों तक पहुंचाया था। विराट 35 रन बनाकर आउट हुए थे।

गंभीर और धोनी ने मिलकर स्कोर 223 रनों तक पहुंचा दिया था। जहां से भारत को जीत की खुशबू आने लगी थी। गंभीर 97 रन बनाकर तिसारा परेरा की गेंद पर बोल्ड हो गए थे। इसके बाद धोनी और युवराज सिंह ने मिलकर टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। युवराज सिंह ने 24 गेंद पर 21 रनों की नॉटआउट पारी खेली थी, जबकि 79 गेंद पर 91 रन बनाकर नॉटआउट लौटे थे। युवराज सिंह को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें