न्यूजीलैंड के हेड कोच ने बताया, कब मालदीव से इंग्लैंड रवाना हो सकते हैं कीवी खिलाड़ी

एजेंसी, वेलिंगटन
Follow us on Google News
share

आईपीएल 2021 के स्थगित होने के बाद भारत छोड़ने वाले और फिलहाल मालदीव में क्वारंटाइन में रह रहे न्यूजीलैंड के खिलाड़ी केन विलियम्सन, मिचेल सैंटनर, काईल जैमीसन और फिजियो टॉमी सिमसेक इंग्लैंड के खिलाफ दो...

kane williamson photo ht

आईपीएल 2021 के स्थगित होने के बाद भारत छोड़ने वाले और फिलहाल मालदीव में क्वारंटाइन में रह रहे न्यूजीलैंड के खिलाड़ी केन विलियम्सन, मिचेल सैंटनर, काईल जैमीसन और फिजियो टॉमी सिमसेक इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज और उसके बाद भारत के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप(डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए इस हफ्ते के अंत में इंग्लैंड रवाना हो सकते हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के प्रमुख कोच गैरी स्टेड ने यह जानकारी दी है।

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने WTC के फाइनल के लिए चुनी गई भारतीय टीम पर उठाए सवाल

स्टेड ने मंगलवार को एक बयान में कहा, 'अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इंग्लैंड पहुंचने पर खिलाड़ियों के लिए किसी प्रकार का क्वारंटाइन होगा या नहीं। अभी मुझे पूरी जानकारी नहीं है, जहां तक मुझे पता है वे न्यूजीलैंड से खिलाड़ियों की प्रस्थान तिथि 15, 16 या 17 मई के आसपास ही मालदीव छोड़ना चाहते हैं। मेरे हिसाब से इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड अभी भी खिलाड़ियों के न्यूजीलैंड के बजाय मालदीव से आने के विषय पर सोच विचार कर रहा है। शुरू में इन खिलाड़ियों को मालदीव में केवल तीन या चार दिनों का क्वारंटाइन होने के बारे में बताया गया था, हालांकि बाद में इसे एक हफ्ते तक बढ़ा दिया गया था। बेशक इस द्वीप देश में अभ्यास करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है, लेकिन कई बार क्रिकेट से एक ब्रेक दिमाग को तरोताजा कर देता है। वे अभी भी अपनी फिटनेस पर काम कर सकते हैं, इसलिए मैं इसे एक खराब चीज के रूप में नहीं देखता।'

PSL के बचे हुए मैचों में नहीं खेल पाएंगे स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन, सामने आई वजह

उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने अपने वादे अनुसार आईपीएल स्थगित होने के बाद घर वापस जाने का फैसला किया है। ऐसे में वह इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मिस करेंगे, हालांकि उनकी दूसरी टेस्ट में उपलब्धता पर भी संदेह बना हुआ है, लेकिन स्टेड ने भरोसा जताया है कि बोल्ट भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप(डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए उपलब्ध होंगे। न्यूजीलैंड को दो जून को लॉर्ड्स और 10 जून को बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच, जबकि 18 जून को साउथैम्पटन में भारत के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलना है।

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।