फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटएमएस धोनी 2 जुलाई को शुरू करेंगे अपनी नई पारी, युवा क्रिकेटरों को होगा फायदा

एमएस धोनी 2 जुलाई को शुरू करेंगे अपनी नई पारी, युवा क्रिकेटरों को होगा फायदा

भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी बेशक कॉम्पिटेटिव क्रिकेट से लगभग एक साल दूर रहे हों लेकिन इस खेल से वो लगातार जुड़े हुए हैं। धोनी 2019 विश्व कप के बाद 2019-20...

एमएस धोनी 2 जुलाई को शुरू करेंगे अपनी नई पारी, युवा क्रिकेटरों को होगा फायदा
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 26 Jun 2020 08:56 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी बेशक कॉम्पिटेटिव क्रिकेट से लगभग एक साल दूर रहे हों लेकिन इस खेल से वो लगातार जुड़े हुए हैं। धोनी 2019 विश्व कप के बाद 2019-20 सीजन में झारखंड कैम्प से जुड़े और फिर आईपीएल की तैयारियां भी की थी। लॉकडाउन को लागू हुए तीन महीने से ज्यादा हो गया है। ऐसे में इस दिग्गज क्रिकेटर ने अपनी एक नई पारी की शुरुआत करने की सोची है। 'मुंबई मिरर' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी जल्द ही कोच की भूमिका में नजर आने वाले हैं। 

वीवीएस लक्ष्मण ने बताया, किन दो दिग्गज खिलाड़ियों की जुगलबंदी से आगे बढ़ेगा भारतीय क्रिकेट

'इस काम के लिए 200 कोचों की हो चुकी नियुक्ति'
इसके अनुसार धोनी अपनी ऑनलाइन क्रिकेट एकैडमी 2 जुलाई को लॉन्च करेंगे। धोनी का लक्ष्य इस तरह के क्लास की व्यवस्था सिर्फ भारत तक ही सीमित रखना नहीं है। उनका लक्ष्य पूरे विश्व में इस तरह की कोचिंग देने का है। इस काम के लिए 200 कोच की नियुक्ति भी की जा चुकी है। दो जुलाई से खिलाड़ियों के लिए कोचिंग शुरू होने जा रही है। साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर डेरिक कलिनन उनकी इस योजना के डायरेक्टर बनाए गए हैं।

बाबर ने सरफराज की पत्नी को चुना फेवरेट भाभी,सानिया ने दिया ऐसा रिएक्शन

'कोचिंग के तौर पर धोनी को ज्यादा अनुभव नहीं'
बता दें कि धोनी ने इससे पहले 2017 में दुबई भी एकैडमी खोली थी लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट की बाध्यताओं की वजह से वो इसको ज्यादा समय नहीं दे पाए थे। उनकी एकैडमी पिछली साल बंद कर दी गई थी। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के उनके साथी क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन की एकैडमी भी पिछले साल बंद हो गई थी। लॉकडाउन की वजह से अब धोनी के पास अपनी एकैडमी के लिए काफी समय होगा। वैसे धोनी के पास कोचिंग का ज्यादा अनुभव नहीं है लेकिन वो काफी समय से झारखंड टीम के मेंटोर हैं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें