'कुछ तो पक रहा है', क्रिकेट से दूर एक नए अवतार में दिखे पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री

Mohan Kumar लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच का पद छोड़ने के बाद रवि शास्त्री को लेकर फैन्स के मन में यही सवाल है कि वह आगे क्या करने वाले हैं। इसको लेकर जारी सस्पेंस को उन्होंने अब खुद बढ़ा दिया है, क्योंकि स्टार...

'कुछ तो पक रहा है', क्रिकेट से दूर एक नए अवतार में दिखे पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच का पद छोड़ने के बाद रवि शास्त्री को लेकर फैन्स के मन में यही सवाल है कि वह आगे क्या करने वाले हैं। इसको लेकर जारी सस्पेंस को उन्होंने अब खुद बढ़ा दिया है, क्योंकि स्टार स्पोर्ट्स इंडिया ने एक प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें शास्त्री किचन में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आने के बाद फैन्स कन्फ्यूज हैं कि वह क्या करने वाले हैं। हाल ही में यूएई में हुआ टी-20 वर्ल्ड कप बतौर हेड कोच उनका आखिरी टूर्नामेंट था, जिसके बाद राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का नया हेड कोच बनाया गया।

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग XI में जगह बनाने के लिए अजिंक्य रहाणे को हनुमा विहारी से मिल रही चुनौती, ऐसा रहा है हालिया प्रदर्शन

'स्टार स्पोर्ट्स इंडिया' ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें शास्त्री खुद के द्वारा बनाई गई डिश को चखते नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में लिखा है, ''कुछ तो पक रहा है... बताइए रवि शास्त्री किसलिए इधर आए हैं, जानकारी के लिए बने रहिए।'' इसके अलावा प्रोमो के आखिर में लिखा है कि देखिए कौन एक नए अवतार के लिए आया है।

— Star Sports (@StarSportsIndia) December 20, 2021

'एशेज में इंग्लैंड 5-0 से हारेगा', एडिलेड में इंग्लिश टीम के हारने पर दिग्गज कंगारू स्पिनर ब्रैड हॉग ने की भविष्यवाणी

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतना रही सबसे बड़ी उपलब्धि

भारत के लिए 80 टेस्ट और 150 वनडे मैच खेल चुके शास्त्री ने 2014 में टीम इंडिया के कोच के रूप में अपना पदभार संभाला था। उनके मार्गदर्शन में टीम टेस्ट में टॉप पर पहुंची और इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी जगह बनाई। साथ ही उनके कोच रहते ही टीम ने 70 साल में पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती थी। हालांकि, शास्त्री का कार्यकाल निराशाजनक रूप से समाप्त हुआ, क्योंकि भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई। टीम को शुरुआती मुकाबले में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा, जबकि बाद में टीम अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया को हराने में सफल रही। 
 

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।