पाकिस्तान के हाई परफॉर्मेंस कोच बन सकते हैं सकलैन मुश्ताक
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक को लाहौर स्थित हाई परफॉर्मेंस केंद्र में कोच पद पर नियुक्त कर सकता है। पीसीबी के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार सकलैन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों...

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक को लाहौर स्थित हाई परफॉर्मेंस केंद्र में कोच पद पर नियुक्त कर सकता है। पीसीबी के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार सकलैन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए हाई परफॉर्मेंस कोच बनने के लिए तैयार हो गए हैं। सूत्रों ने कहा, ''सकलैन जल्द ही हाई परफॉर्मेंस सेंटर से जुड़ेंगे, क्योंकि पीसीबी ने नदीम खान को हाई परफॉर्मेंस निदेशक नियुक्त करके इस केंद्र में बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है।''
सकलैन मुश्ताक को इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड टीम के स्पिन गेंदबाजी कोच या सलाहकार रह चुके हैं। उन्होंने पिछले साल पाकिस्तान ए टीम के मुख्य कोच पद के लिए भी आवेदन किया था, लेकिन तब एक अन्य पूर्व क्रिकेटर एजाज अहमद को उन पर प्राथमिकता दी गई थी।
मिस्बाह उल हक ने बताया, क्यों T20 वर्ल्ड कप को टालने का फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए
इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में पूर्व टेस्ट स्पिनर नदीम खान को नया हाई परफार्मेंस निदेशक नियुक्त किया, जो मुदस्सर नजर की जगह लेंगे । पीसीबी ने कहा कि खान को नियुक्ति की प्रक्रिया के बाद चुना गया । इस पद के लिए16 लोगों ने आवेदन किया था ।
पीसीबी ने कहा ,‘‘इकबाल कासिम की अध्यक्षता वाली समिति में वसीम अकरम, डेविड पार्संस और पीसीबी सीईओ वसीम खान शामिल थे ।’’



