फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ क्रिकेटमुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी से जुड़ा पाकिस्तान का पूर्व ऑलराउंडर हमाद आजम, जानें क्या है पूरा मामला

मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी से जुड़ा पाकिस्तान का पूर्व ऑलराउंडर हमाद आजम, जानें क्या है पूरा मामला

अमेरिका में होने वाली मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने भी टीम ली है। मुंबई इंडियंस न्यू यॉर्क टीम ने हमाज आजम को अपने साथ जोड़ा है, जो पाकिस्तान के लिए खेल चुके हैं।

मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी से जुड़ा पाकिस्तान का पूर्व ऑलराउंडर हमाद आजम, जानें क्या है पूरा मामला
Namita Shuklaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 21 Mar 2023 11:27 AM
ऐप पर पढ़ें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस ने मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में भी एक टीम खरीद ली है। मुंबई इंडियंस न्यू यॉर्क अमेरिका की टी20 लीग एमएलसी में हिस्सा लेती नजर आएगी। एमएलसी का पहला सीजन खेला जाना है, जिसके लिए मुंबई इंडियंस न्यू यॉर्क ने प्लेयर ड्राफ्ट में आठ क्रिकेटरों को चुन लिया है। इसमें खास बात यह है कि पाकिस्तान के दो क्रिकेटर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। हमाद आजम और एहसान आदिल पाकिस्तान से हैं। 

ये 90-100 से संतुष्ट', सहवाग बोले 'कोई भी मेरी तरह बैटिंग नहीं करता'

हमाद आजम तो पाकिस्तान की ओर से ऑलराउंडर के तौर पर खेल भी चुके हैं। 32 साल के हमाद ने पाकिस्तान की ओर से 11 वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसके अलावा पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में वह मुल्तान सुल्तान्स और लाहौर कलंदर्स की ओर से भी खेल चुके हैं। हमाद ने कहा कि वह मुंबई इंडियंस न्यू यॉर्क से जुड़ काफी खुश हैं। 

ब्रेट ली की भविष्यवाणी, इस साल कौन बनेगा WTC और WC चैंपियन

एमएलसी में सीएटल ऑर्कास, वॉशिंगटन फ्रीडम, मुंबई इंडियंस न्यू यॉर्क, सैन फ्रांसिस्को यूनीकॉर्न्स, लॉस एंडिलिस नाइट राइडर्स और टीम टेक्सास ये टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं। लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स की ओर से भारत के पूर्व क्रिकेटर उन्मुक्त चंद खेलते हुए नजर आएंगे।

लेटेस्ट Cricket News, Cricket Live Score, Cricket Schedule और T20 World Cup की खबरों को पढ़ने के लिए Live Hindustan AppLive Hindustan App डाउनलोड करें।