ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फॉर्मेट से इम्प्रैस नहीं हैं पूर्व पाक कप्तान रमीज राजा, गिनाईं कई खामियां

Mar 22, 2021 03:46 pm ISTMohan Kumar लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

भारत इस साल अपने घर में टी-20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड के साउथम्प्टन में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला 18 जून को खेलेगा। फाइनल में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा। पहले इस...

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फॉर्मेट से इम्प्रैस नहीं हैं पूर्व पाक कप्तान रमीज राजा, गिनाईं कई खामियां

भारत इस साल अपने घर में टी-20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड के साउथम्प्टन में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला 18 जून को खेलेगा। फाइनल में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा। पहले इस चैम्पियनशिप में मैच जीतने के हिसाब से अंक दिए जाते थे, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से बर्बाद हुए खेल की वजह से बाद में आईसीसी ने जीत के प्रतिशत से हिसाब से टीमों को अंक बांटे। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के पूरे फॉर्मेट से खुश नहीं हैं, खासकर इस बात से कि इस दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच कोई टेस्ट सीरीज नहीं रखी गई।

पूर्व कप्तान ने यूट्यूब चैनल 'क्रिकेट बाज' से बात करते हुए कहा कि, 'विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का जो मौजूदा फॉर्मेट है, वह ठीक नहीं हैं। यह एकतरफा और काफी लंबा है। इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच मैच न होने का कोई मतलब नहीं है। टीम समान नंबर के मैच नहीं खेलती हैं और प्वॉइंट सिस्टम भी अजीब है। इसमें तीन महीने की विंडो होनी चाहिए और हर किसी को एक दूसरे के खिलाफ खेलना चाहिए।'

क्या IPL से हटेंगे शाकिब अल हसन? NOC पर दोबारा विचार कर सकता है बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड

उन्होंने कहा कि, 'आगे जब भी इसके अगले चरण का खेल आयोजित किया जाए तो उस समय कोई और क्रिकेट नहीं होनी चाहिए। अगर आप टेस्ट क्रिकेट को प्रमोट करना चाहते हैं तो इसकी अलग से विंडो होनी चाहिए। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी टीमें इसमें एक-दूसरे के खिलाफ खेल सकें। ऐसा करने से ही खेल के लंबे फॉर्मेट को स्पॉन्सर्स के लिए आकर्षित किया जा सकता है।'

भारत और पाकिस्तान की बात करें तो दोनों देश इस समय आईसीसी टूर्नामेंट्स में ही आमने-सामने दिखते हैं। दोनों देशों के बीच इस समय क्रिकेट राजनीतिक संबंध खराब होने की वजह से नहीं खेला जा रहा है। दोनों टीमें के बीच आखिरी टेस्ट सीरीज 2007-08 में खेली गई थी, जहां टीम इंडिया ने 1-0 से जीत दर्ज की थी।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन   

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।