भारत के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने विराट कोहली पर साधा निशाना, बोले- प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का रखना चाहिए था ध्यान
भारत के पूर्व क्रिकेटर और इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन (आईसीए) के आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के सदस्य प्रज्ञान ओझा ने विराट कोहली की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विराट...

भारत के पूर्व क्रिकेटर और इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन (आईसीए) के आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के सदस्य प्रज्ञान ओझा ने विराट कोहली की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विराट कोहली पर तंज कसते हुए कहा कि एक अच्छा शेफ जानता है कि क्या दिखाना है और क्या नहीं। उन्होंने सुझाव दिया कि उन्हें दक्षिण अफ्रीका दौरे में जाने से पहले की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में शब्दों के चयन को लेकर सतेच होना चाहिए था। कोहली ने बुधवार को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कप्तानी को लेकर कई खुलासे किए।
प्रज्ञान ओझा ने ट्वीट कर कहा,'एक अच्छा शेफ जानता है कि क्या दिखाना है और क्या नहीं, जब वह एक स्वादष्टि व्यंजन तैयार करने की कोशिश कर रहा है। इस तरह रसोई और रेस्टोरेंट की प्रतष्ठिा उसी के हाथ में है।'कोहली ने बुधवार को कहा कि उन्हें वनडे कप्तानी से हटाने की जानकारी 8 दिसंबर को मीटिंग के बाद दी गई। इससे पहले उनसे इसे लेकर कोई संवाद नहीं हुआ। उन्होंने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के इस दावे को भी खारिज किया कि सिंतबर में उन्होंने उनसे कप्तानी वापस ना लेने की रिक्वेस्ट की थी। 8 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के दौरे के लिए टेस्ट टीम के ऐलान के साथ ही अचानक रोहित शर्मा को वनडे कप्तानी सौंपने का ऐलान बीसीसीआई ने किया था।
A good chef knows what to show and what not to, when he is trying to prepare a delicious dish! As the reputation of the kitchen and the restaurant is on him. #JustAThought
विराट ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के हाल में दिए गए बयान का खंडन किया। गांगुली ने 9 दिसंबर को कहा था कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से विराट कोहली से टी-20 की कप्तानी नहीं छोड़ने का आग्रह किया था। भारतीय टीम गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुई जहां उसे 3 टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। 26 दिसंबर से पहला टेस्ट खेला जाएगा। कोहली टेस्ट टीम की अगुवाई करेंगे और रोहित शर्मा वनडे टीम की अगुवाई करेंगे। वनडे सीरीज 19 जनवरी से खेली जाएगी।



