सौरव गांगुली ने बताया AUS-NZ दौरे में भारत के लिए सबसे बड़ा पॉजिटिव
टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का यादगार दौरा टी-20 में हार के साथ समाप्त हुआ। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत को तीसरे और आखिरी टी-20 में 4 रन की करीबी हार का सामना करना पड़ा और इसके साथ ही...

टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का यादगार दौरा टी-20 में हार के साथ समाप्त हुआ। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत को तीसरे और आखिरी टी-20 में 4 रन की करीबी हार का सामना करना पड़ा और इसके साथ ही भारत का लगातार 10 टी-20 सीरीज जीत का विजयरथ भी समाप्त हो गया। इसके बावजूद भारत को इन दोनों दौरों से काफी कुछ ऐसा मिला जिससे खुश हो सकते हैं।
न्यूजीलैंड दौरा खत्म होने के बाद भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली(Sourav Ganguly) ने विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे का सबसे बड़ा पॉजीटिव बताया है। इंडिया टीवी को दिए इंटरव्यू में सौरव गांगुली ने कहा है कि भारत के लिए सबसे बड़े पॉजिटिव महेंद्र सिंह धौनी हैं क्योंकि उनका पिछले एक साल से प्रदर्शन कुछ ऐसा रहा था जिसे देखकर लग नहीं रहा था कि वे वर्ल्ड कप में खेलेंगे। पर इन दोनों दौरों से उनका वर्ल्ड कप कप प्रबल दावेदार बना दिया है।
सौरव गांगुली ने इसके अलावा विजय शंकर और ऋषभ पंत की भी तारीफ की। इसके अलावा गांगुली का मानना है कि विजय शंकर को वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुना जाएगा। भारत की अब अगली परीक्षा ऑस्ट्रेलिया टीम है जो वनडे और टी-20 सीरीज खेलने भारत दौरे पर आएगी।



