इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने बताया, क्यों इस साल टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का दावेदार है भारत

Mar 21, 2021 08:53 pm ISTMohan Kumar एजेंसी, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक एथरटन का मानना है कि टीम में गहराई और घरेलू हालात को देखते हुए भारत इस साल के टी-20 विश्व कप में जीतने का प्रबल दावेदार है। यहां तक कि ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और तेज...

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने बताया, क्यों इस साल टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का दावेदार है भारत

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक एथरटन का मानना है कि टीम में गहराई और घरेलू हालात को देखते हुए भारत इस साल के टी-20 विश्व कप में जीतने का प्रबल दावेदार है। यहां तक कि ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के बिना भी भारत ने शनिवार को पांच मैचों की टी-20 सीरीज में दुनिया की नंबर एक टीम को 3-2 से हरा दिया।

एथरटन ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा कि उनके पास गहराई में शायद ज्यादा मजबूती है और ऐसा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और वो जो टी-20 क्रिकेट खेलते हैं, उसकी वजह से है और तथ्य यही है कि उन्होंने हाल में अपने संभवत: तीन मुख्य गेंदबाजों के बिना इंग्लैंड को हरा दिया। इंग्लैंड की 54 टेस्ट मैचों में अगुआई करने वाले एथरटन ने हालांकि कहा कि भारत के लिए चीजें आसान नहीं होंगी।

उन्होंने कहा कि इंग्लैंड बहुत ही अच्छी टीम है और वेस्टइंडीज तथा अन्य टीमें भी खतरनाक हैं, लेकिन अगर आप देखो तो आप कहोगे कि भारत प्रबल दावेदार है। एक अन्य इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने टी-20 सीरीज जीतने के लिए भारत की तारीफ करते हुए कहा कि जडेजा और बुमराह के जुड़ने से टीम टी-20 विश्व कप में मजबूत ही होगी।

वॉन ने ट्वीट किया, 'भारत इस सीरीज में काफी शानदार तरीके से परिस्थितियों के अनुरूप ढला और बेहतर टीम जीत गई। जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को भी भारतीय परिस्थितियों में इस टीम में शामिल कर दीजिए तो वे टी-20 विश्व कप जीतने के प्रबल दावेदार हैं।' भारत ने शनिवार को इंग्लैंड को 36 रन से हराकर पांच मैचों की टी-20 सीरीज 3-2 से जीत ली।

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।