पूर्व BCCI सचिव निरंजन शाह ने बताया, कैसे IPL 2021 इस साल भारत में हो सकता है पूरा

May 11, 2021 11:02 pm ISTMohan Kumar लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

लगभग 1 महीने तक फैन्स के लिए मनोरंजन का जरिया बना आईपीएल 2021 कोरोना वायरस की वजह से अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो चुका है। ऐसा होने से निश्चित तौर पर क्रिकेट फैन्स मायूस हुए हैं। टूर्नामेंट स्थगित...

पूर्व BCCI सचिव निरंजन शाह ने बताया, कैसे IPL 2021 इस साल भारत में हो सकता है पूरा

लगभग 1 महीने तक फैन्स के लिए मनोरंजन का जरिया बना आईपीएल 2021 कोरोना वायरस की वजह से अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो चुका है। ऐसा होने से निश्चित तौर पर क्रिकेट फैन्स मायूस हुए हैं। टूर्नामेंट स्थगित होने से अब बीसीसीआई को इसे इस साल आयोजित करने की टेंशन है, क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता है तो बोर्ड को 2 हजार से ढाई हजार करोड़ का नुकसान होने की उम्मीद है। हालांकि बोर्ड ने वर्तमान हालातों को देखने के बावजूद इस बात की उम्मीद जताई है कि वह इसे इस साल भारत में ही सफलतापूर्वक आयोजित कर सकता है। पूर्व बीसीसीआई सचिव निरंजन शाह ने इसको लेकर एक प्रस्ताव सुझाया है।

उन्होंने 'रैडिफ डॉट कॉम' से बात करते हुए कहा कि, 'बीसीसीआई को आईपीएल 2021 के बचे हुए 31 मैचों को आयोजित करने के लिए 30 दिनों की विंडो की जरूरत है। इसके लिए बोर्ड घरेलू क्रिकेट में बदलाव करके आईपीएल 2021 के लिए जगह बना सकता है।' उन्होंने कहा कि आईपीएल को पूरा आयोजित करने के चांस तब बनेंगे, जब अगर हम इस साल घरेलू टूर्नामेंट्स को थोड़ी देर में शुरू करें।

शाह बोले कि, 'अगर इस साल आईपीएल 2021 नहीं हो पाता है तो बोर्ड को काफी नुकसान सहन करना पड़ेगा। बोर्ड ने पहले ही आधे टूर्नामेंट का आयोजन सफलतापूर्वक कर लिया है और आधी जंग जीत ली है। उसे अब काम पूरा करने के लिए कुछ और हफ्तों की जरूरत पड़ेगी। उम्मीद है कि अगले दो-तीन महीनों में परिस्थितियां सुधरेंगी और तब आईपीएल को पूरा करने पर विचार किया जा सकेगा।'

पूर्व बोर्ड सचिव इस दौरान उन बातों से खफा नजर आए, जिसमें लोगों ने कोरोना काल में आईपीएल 2021 को आयोजित करवाने पर बीसीसीआई को कसूरवार ठहराया। शाह ने कहा कि बीसीसीआई की इस बात पर तारीफ की जानी चाहिए कि उन्होंने इसे संभव बनाया। उन्होंने कहा कि, 'बोर्ड ने आईपीएल 2021 को भारत में कराकर सही फैसला किया और मैं इस बात का समर्थन करता हूं, क्योंकि आप हर साल इस टूर्नामेंट को यूएई में आयोजित नहीं करा सकते।'

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।