फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटअफेयर के चक्कर में बुरे फंसे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क, गर्लफ्रेंड ने मारा थप्पड़; कैमरे में कैद हुई लड़ाई

अफेयर के चक्कर में बुरे फंसे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क, गर्लफ्रेंड ने मारा थप्पड़; कैमरे में कैद हुई लड़ाई

माइकल क्लार्क की प्रेमिका जेड यारब्रॉज ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान पर धोखा देने का आरोप लगाया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जेड ने क्लार्क पर थप्पड़ों की बरसात की है।

अफेयर के चक्कर में बुरे फंसे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क, गर्लफ्रेंड ने मारा थप्पड़; कैमरे में कैद हुई लड़ाई
Himanshu Singhलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 19 Jan 2023 06:17 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन माइकल क्लार्क अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन इस बार क्लार्क पर उनकी प्रेमिका जेड यारब्रॉज ने धोखा देने का आरोप लगाया है। जिसके कारण इन दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अवैध संबंध को लेकर क्लार्क को उनकी प्रेमिका ने थप्पड़ भी मारा है। 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान माइकल क्लार्क पर उनकी प्रेमिका जेड यारब्रॉज द्वारा धोखा देने का आरोप लगाया गया है। माइकल क्लार्क इन दिनों छुट्टी पर हैं और इसी दौरान उनकी प्रेमिका जेड यारब्रॉज के साथ उनकी लड़ाई की एक वीडियो वायरल हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क 2015 में हुए वनडे विश्व कप विजेता टीम के कप्तान थे। जिसके बाद उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

दरअसल क्लार्क की प्रेमिका जेड ने उन पर अपनी पूर्व प्रेमिका पिप एडवर्ड्स के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में क्लार्क अपना पक्ष रखते हुए यह कहने की कोशिश करते हैं कि वह एडवर्ड्स के साथ 17 दिसंबर को नहीं सोए थे। इसके लिए उन्होंने अपनी सात साल की बेटी की जिंदगी की कसम खाई। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक माइकल क्लार्क अपनी प्रेमिका, यारब्रॉज की बहन जैस्मीन और उसके पति कार्ल स्टेफनोविक के साथ छुट्टी पर थे। ये सभी डिनर कर रहे थे, जिस दौरान ये घटना हुआ। 

यार आपने 200 बनाकर तीन मैच नहीं खेले... कप्तान रोहित शर्मा के सवाल पर ईशान किशन का बाउंसर- Video

माइकल क्लार्क का 2007 में सबसे पहले मॉडल लारा बिंगल के साथ नाम जुड़ा था। हालांकि 2010 में ये दोनो अलग हो गए थे। इसके बाद 2012 में माइकल क्लार्क ने काइली बोल्डी से शादी कर ली। 2015 में उनका एक बच्चा भी हुआ। हालांकि 2020 में दोनों के बीच तलाक हो गया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें