फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटFIFA WC 2018: बचपन में चाय बेचते थे पेले, ऐसे बने महान फुटबॉलर

FIFA WC 2018: बचपन में चाय बेचते थे पेले, ऐसे बने महान फुटबॉलर

पेले, दुनिया में शायद ही कोई ऐसा खेल-प्रेमी होगा, जो ब्राजील के इस महानतम फुटबॉलर को नहीं जानता होगा। तीन बार के फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन पेले को बचपन में अपना खर्च चलाने के लिए चाय की दुकान पर काम...

FIFA WC 2018: बचपन में चाय बेचते थे पेले, ऐसे बने महान फुटबॉलर
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 21 May 2018 10:19 AM
ऐप पर पढ़ें

पेले, दुनिया में शायद ही कोई ऐसा खेल-प्रेमी होगा, जो ब्राजील के इस महानतम फुटबॉलर को नहीं जानता होगा। तीन बार के फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन पेले को बचपन में अपना खर्च चलाने के लिए चाय की दुकान पर काम करना पड़ा। 77 वर्षीय पेले अपनी मेहनत, लगन और खेल से दुनिया के महानतम फुटबॉलरों में शुमार हुए।

FIFA WC 2018: शराब नहीं पीते क्रिस्टियानो रोनाल्डो,जानिए खाने में क्या है पसंद

FIFA WC 2018:दास प्रथा से पीड़ित देश को इस खिलाड़ी ने फुटबॉल के शिखर पर पहुंचाया

फुटबॉल के लिए नहीं थे पैसे

पेले का जन्म 23 अक्टूबर 1940 में ब्राजील के मिनास ग्रासिया शहर में हुआ। उनका परिवार काफी गरीब था। यहां तक की पेले के पास फुटबॉल खरीदने के लिए पैसे नहीं थे। वो अखबार को मोड़कर जुराब में डालते थे और उसकी फुटबॉल बनाकर खेलते थे। इस तरह से उन्होंने फुटबॉल खेलना शुरू किया था।

Pele

जेब खर्च और पेट पालने के लिए बेची चाय

गरीबी से जूझ रहे पेले ने स्कूल के दिनों में जेब खर्च के लिए एक चाय की दुकान पर काम करना शुरू कर दिया। दुकान पर काम करने के बाद वो अपना ध्यान पढ़ाई में लगाते थे। इन सबके बावजूद उन्होंने फुटबॉल खेलना नहीं छोड़ा। गली में दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने से उनकी प्रतिभा निखरती ही चली गई।

पेले का असली नाम एडिसन है

शायद ही किसी को पता हो कि पेले का असली नाम एडिसन है। पेले के पिता अमेरिकी महान वैज्ञानिक थॉमस एडिसन को काफी पसंद करते थे। इसलिए उन्होंने उनका नाम एडिसन रखा। दस्तावेज में पेले का पूरा नाम एडिसन अराटेंस डो नासिमेंटो है। पेले नाम भी उनका गलती से पड़ा। स्कूली दिनों में वो स्थानीय खिलाड़ी बिले से प्रभावित थे। इसलिए उनके दोस्त उन्हें बिले कहकर बुलाने लगे। पर बिले शब्द का सही उच्चारण नहीं कर पाने से दोस्त उन्हें पेले कहने लगे।

Pele

तीन बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का रिकॉर्ड

पेले दुनिया के इकलौते फुटबॉलर हैं, जिनके नाम पर तीन बार वर्ल्ड कप जीतने का रिकॉर्ड है। उन्होंने ये उपलब्धि 1958, 1962 और 1970 वर्ल्ड कप में हासिल की। पेले ने पहला इंटरनेशनल मुकाबला 7 जुलाई, 1957 में अर्जेंटीना के खिलाफ खेला था, पर उसमें ब्राजील को 1-2 से हार मिली। 1999 में पेले सदी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने।

ब्यूरो क्लब से करियर की शुरुआत

पेले ने 1953 में ब्यूरो क्लब से करियर की शुरुआत की। तीन साल बाद वो ब्राजील के सबसे प्रमुख क्लब में शामिल सातोंस से जुड़े। इसके साथ वो 18 साल तक जुड़े रहे। करियर के आखिरी दिनों में वो तीन साल के लिए न्यूयॉर्क कॉसमोस क्लब के लिए खेले।

Pele

पेले से जुड़े नंबर गेम

2 वर्ल्ड कप जीतने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर

16 साल की उम्र में पहला इंटरनेशनल गोल ठोका

619 गोल सर्वाधिक सातोंस क्लब के लिए करने का रिकॉर्ड

77 गोल सर्वाधिक ब्राजील के लिए करने का रिकॉर्ड

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें