फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटFifa ने सुनील छेत्री को किया सम्मानित, यहां देख पाएंगे कैप्टन फैंटास्टिक

Fifa ने सुनील छेत्री को किया सम्मानित, यहां देख पाएंगे कैप्टन फैंटास्टिक

सुनील छेत्री ने 2005 में भारत के लिए पदार्पण करने के बाद से 131 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। फीफा ने इस खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए उनके ऊपर तीन एपिसोड की सीरीज कैप्टन फैंटास्टिक रिलीज की।

Fifa ने सुनील छेत्री को किया सम्मानित, यहां देख पाएंगे कैप्टन फैंटास्टिक
Namita Shuklaभाषा,नई दिल्लीWed, 28 Sep 2022 06:09 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

फुटबॉल की वैश्विक संचालन संस्था फीफा ने भारतीय फुटबॉल टीम के करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री को सम्मानित करते हुए उनके जीवन और करियर पर तीन कड़ी (एपिसोड) की सीरीज जारी की। फीफा ने घोषणा की कि यह तीन एपिसोड की सीरीज उनके स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म 'फीफा प्लस' पर उपलब्ध होगी।

ओलंपिक और CWG हो गया, अब वर्ल्ड कप पर है निशानाः गुरजंत सिंह

फीफा ने अपने वर्ल्ड कप हैंडल से ट्वीट किया, 'आपको क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेस्सी के बारे में सब कुछ पता है, अब सक्रिय पुरुष खिलाड़ियों में तीसरे सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी की कहानी जानिए। सुनील छेत्री-कैप्टन फेंटास्टिक अब फीफा प्लस पर उपलब्ध है।' भारत के 38 साल के छेत्री 84 गोल के साथ सक्रिय खिलाड़ियों में सबसे अधिक गोल करने वालों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

इटली नेशंस लीग फाइनल्स में, इंग्लैंड और जर्मनी ने ड्रॉ खेला

सक्रिय खिलाड़ियों में उनसे अधिक गोल सिर्फ क्रिस्टियानो रोनाल्डो (117) और लियोनल मेस्सी (90) ने ही किए हैं। पहले एपिसोड के बारे में फीफा ने कहा, 'पहली कड़ी हमें वापस वहां ले जाएगी जहां से इसकी शुरुआत हुई... 20 साल की उम्र में उनके भारत की ओर से पदार्पण करने से पहले की कहानी। करीबी साथी, प्रियजन और फुटबॉल के साथियों ने कहानी सुनाने में मदद की- इसके अलावा वह स्वयं भी, उन्हें प्यार से कप्तान, लीडर और लीजेंड भी कहा जाता है।'

दूसरे एपिसोड में राष्ट्रीय टीम की ओर से छेत्री के शानदार प्रदर्शन और उनके शीर्ष स्तरीय विदेशी क्लबों की ओर से पेशेवर फुटबॉल खेलने के सपने का जिक्र है। तीसरे एपिसोड में छेत्री अपने पेशेवर करियर के शीर्ष पर पहुंचते हैं और उनकी निजी जिंदगी की जानकारी है। ट्रॉफी और रिकॉर्ड को भी जिक्र है। छेत्री ने 2005 में भारत के लिए पदार्पण करने के बाद से 131 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें