IPL 2022 के सबसे बेस्ट फील्डर ने छोड़ा कैच तो रजत पाटीदार ने ठोक दी फिफ्टी, फैंस ने रियान पराग को फिर लिया आड़े हाथों
पाटीदार को छठे ही ओवर में एक जीवनदान मिल गया जब प्रसिद्ध कृृष्णा की गेंद पर रियान पराग ने उनका कैच छोड़ दिया। पाटीदार उस समय 14 के निजी स्कोर पर थे। इसके बाद पाटीदार ने अर्धयशतकीय पारी खेल डाली।

इस खबर को सुनें
आईपीएल 2022 का क्वालीफायर 2 आज शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बैंगलोर को शुरुआत में ही विराट कोहली के रूप में पहला झटका लगा गया। कोहल मात्र 7 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद रजत पाटीदार ने कप्तान फाफ डु प्लेसी के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 53 गेंदों पर 70 रनों की साझेदारी की। इसके बाद पाटीदार ने इस दौरान अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।
अश्विन पर कमेंट करके विवादों में फंसे संजय मांजरेकर, जानें क्या कहा?
पाटीदार को छठे ही ओवर में एक जीवनदान मिल गया जब प्रसिद्ध कृृष्णा की गेंद पर रियान पराग ने उनका कैच छोड़ दिया। पाटीदार उस समय 14 के निजी स्कोर पर थे। लेकिन वहां मिले जीवनदान का फायदा उठाकर उन्होंने एक और लाजवाब पारी खेल डाली। उन्होंने 40 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी की। हालांकि अर्धशतक पूरा करने के बाद वह ज्यादा देर तक टिक नहीं सके और आर अश्विन की गेंद पर जोस बटलर के हाथों बाउंड्री पर कैच लपके गए। पाटीदार ने 42 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्के की मदद से 58 रनों की पारी खेली। पाटीदार इसके साथ ही आईपीएल के एक ही सीजन में प्लेआफ में दो बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने वाले आठवें बल्लेबाज बन गए हैं।
'कुछ भी जरूरत हो तो फोन करना', रोहित की युवाओं से दिल जीतने वाली बात
मैच के छठे ओवर में पाटीदार का कैच छोड़ने के बाद फैंस अब सोशल मीडिया पर रियान पराग को खूब सुना रहे हैं और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। रियान पराग राजस्थान रॉयल्स के लिए एक सीजन में सर्वाधिक कैच लेने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने इसी सीजन में यह रिकॉर्ड बनाया था। पराग ने इस सीजन में 15 कैच पकड़े हैं और दो ही छोड़े हैं। पाटीदार ने पिछले मैच में भी लखनऊ सुपर जायंटस के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली थी। पा हटीदार ने उस मैच में 54 गेंदों पर 12 चौके और सात छक्कों की मदद से 112 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली थी।