फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटVirat Kohli B'day Special: 'विरुष्का' शादी के बारे में कोच राजकुमार शर्मा ने कहा कुछ ऐसा- देखें video

Virat Kohli B'day Special: 'विरुष्का' शादी के बारे में कोच राजकुमार शर्मा ने कहा कुछ ऐसा- देखें video

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आज 5 नवंबर को अपना 30वां जन्मदिन मनाएंगे। विराट के लिए ये जन्मदिन कई मायनों में खास है, क्रिकेट में इस साल उनका बल्ला जमकर चला है और साथ ही शादी के बाद ये उनका...

Virat Kohli B'day Special: 'विरुष्का' शादी के बारे में कोच राजकुमार शर्मा ने कहा कुछ ऐसा- देखें video
नमिता शुक्ला,नई दिल्लीMon, 05 Nov 2018 02:21 PM
ऐप पर पढ़ें

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आज 5 नवंबर को अपना 30वां जन्मदिन मनाएंगे। विराट के लिए ये जन्मदिन कई मायनों में खास है, क्रिकेट में इस साल उनका बल्ला जमकर चला है और साथ ही शादी के बाद ये उनका पहला जन्मदिन भी है। विराट और अनुष्का ने पिछले साल 11 दिसंबर को शादी की थी। दोनों ने इटली में शादी की थी और इसमें दोनों के बहुत करीबी लोग शामिल हुए थे। विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा भी अपनी पत्नी के साथ इस शादी का हिस्सा थे।

राजकुमार शर्मा ने विराट-अनुष्का की शादी के बारे में बताया, 'बहुत ही बेहतरीन जगह दोनों की शादी हुई थी। टस्कनी में शादी हुई है, वो बहुत खूबसूरत जगह थी मैंने अपनी लाइफ में वैसी खूबसूरत जगह नहीं देखी। इसका क्रेडिट अनुष्का को जाता है कि उन्होंने जाकर वो जगह सिलेक्ट की। शादी में बहुत ही मजा आया था।'

शादी के बाद विराट का पहला बर्थडे मनाएंगी अनुष्का, इस शहर में होगा सेलिब्रेशन

Flying Kiss से सात फेरों तक, ऐसी है विराट-अनुष्का की Love Story

राजकुमार शर्मा ने बताया, 'शादी में इंतजाम बहुत अच्छा किया गया था। विराट ने अपने सभी मेहमानों का बहुत ख्याल रखा था। शादी में गए हर एक मेहमान का विराट ने बहुत अच्छे से ध्यान रखा। वो बहुत शानदार बात थी।' विराट का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज 2008 में किया था।

देखें विराट के कोच राजकुमार शर्मा ने क्या कुछ कहा...

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें