फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटइंग्लैंड के वर्ल्ड कप 2023 स्क्वॉड में हुआ हैरतअंगेज बदलाव, जेसन रॉय का कटा पत्ता, इस बल्लेबाज की एंट्री

इंग्लैंड के वर्ल्ड कप 2023 स्क्वॉड में हुआ हैरतअंगेज बदलाव, जेसन रॉय का कटा पत्ता, इस बल्लेबाज की एंट्री

England World Cup 2023 Squad: इंग्लैंड ने अपने वर्ल्ड कप 2023 स्क्वॉड में एक हैरतअंगेज बदलाव किया है। बल्लेबाज जेसन रॉय का वर्ल्ड कप टीम से पत्ता कट गया है। उनकी जगह हैरी ब्रूक की एंट्री हुई है।

इंग्लैंड के वर्ल्ड कप 2023 स्क्वॉड में हुआ हैरतअंगेज बदलाव, जेसन रॉय का कटा पत्ता, इस बल्लेबाज की एंट्री
Md.akram वार्ता,लंदनSun, 17 Sep 2023 11:16 PM
ऐप पर पढ़ें

इंग्लैंड ने अगले महीने शुरू होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है जिसमें हैरी ब्रुक को जगह दी गई है। दरअसल, इंग्लैंड ने पिछले महीने घोषित अपनी अनंतिम टीम में कुछ मजबूत विकल्प चुने थे, जिसमें ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की वापसी हुई थी और युवा बल्लेबाज हैरी ब्रुक और स्टार तेज जोफ्रा आर्चर गायब थे लेकिन पीठ की ऐंठन के कारण जेसन रॉय न्यूजीलैंड के खिलाफ चार मैचों की सीरीज में नहीं खेल पाए। रॉय की जगह ब्रूक को वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया है। 

आईसीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 24 वर्षीय ब्रूक की न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज सामान्य रही, जिसमें उन्होंने 25, 2 और 10 का स्कोर बनाया। रॉय के नाम 2023 में छह वनडे मैचों में दो शतक हैं और उन्हें इस सप्ताह के अंत में आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टीम में शामिल किया जा सकता है। वर्ल्ड कप के लिए टीम में बदलाव की अंतिम तारीख 28 सितंबर है। रॉय को वर्ल्ड कप के लिए शुरुआती टीम में जगह दी गई थी । 

इंग्लैंड पुरुष राष्ट्रीय चयनकर्ता ल्यूक राइट ने कहा, ''हमने एक टीम चुनी है, हमें विश्वास है कि वो भारत जा सकती है और वर्ल्ड कप जीत सकती है। हमें सफेद गेंद वाले खिलाड़ियों का एक अवश्विसनीय रूप से मजबूत समूह मिला है, जो न्यूजीलैंड की एक बहुत अच्छी टीम के खिलाफ सीरीज जीत में प्रदर्शन से सामने आया है। जेसन रॉय के बाहर होने और हैरी ब्रूक के टीम में आने से हमें विश्व स्तरीय खिलाड़ियों पर कुछ कठोर नर्णिय लेने पड़े हैं।'' 

वर्ल्ड कप 2023 के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड: जोस बटलर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स, मोईन अली, गस एटकिंसन।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें