5 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर कैथरीन ब्रंट और नट साइवर ने की शादी
2017-18 में इस कपल ने रिलेशनशिप में होने की अधिकारिक घोषणा की थी, दोनों ही क्रिकेटर्स 2020 में शादी करना चाहती थी मगर कोरोना वायरल महामारी के चलते दो साल बाद अब इन दोनों ने शादी की।

इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर नट साइवर और कैथरीन ब्रंट लगभग पांच साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद रविवार 29 मई को शादी के बंधन में बंध गई। दोनों खिलाड़ी 'होम ऑफ क्रिकेट' लॉर्ड्स में 2017 इंग्लैंड महिला विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थीं। 2017-18 में इस कपल ने रिलेशनशिप में होने की अधिकारिक घोषणा की थी, दोनों ही क्रिकेटर्स 2020 में शादी करना चाहती थी मगर कोरोना वायरल महामारी के चलते दो साल बाद अब इन दोनों ने शादी की।
IPL 2022 Final: राजस्थान रॉयल्स की हार के 5 प्रमुख कारण, कप्तान संजू सैमसन ने डुबोई टीम की लुटिया
साइवर और ब्रंट क्रिकेट की दुनिया में शादी या सगाई करने वाले पहले जोड़े (समान-लिंग) नहीं हैं, इससे पहले न्यूजीलैंड की एमी सैटरथवेट और ली ताहुहू के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका की मारिजैन कप और डेन वैन नीकेर भी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। नट और कैथरीन दोनों ही इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा रहे हैं।
शेन वॉर्न को श्रद्धंजलि नहीं दे पाई राजस्थान रॉयल्स, 14 साल बाद भी ट्रॉफी का वनवास जारी
इस कपल ने अक्टूबर 2019 में सगाई की थी और शादी आधिकारिक तौर पर सितंबर 2020 के लिए निर्धारित की गई थी, लेकिन COVID-19 महामारी के कारण शादी को स्थगित करना पड़ा। नेट और कैथरीन ने साल 2018 में नए साल की पूर्व संध्या पर शादी करने का फैसला किया था औ अब चार साल बाद दोनों खुशी-खुशी शादी के बंधन में बंध गए।
कैथरीन ब्रंट और नेट साइवर आईसीसी महिला विश्व कप 2022 में इंग्लैंड टीम का हिस्सा थीं। गत चैंपियन होने के नाते इंग्लैंड को टूर्नामेंट की शुरुआत में लगातार तीन गेम हारने के लिए एक बड़ा झटका लगा, लेकिन फाइनल में जगह बनाने के लिए लगातार जीत के साथ तुरंत वापसी की। हालांकि इंग्लैंड को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड की नजर अब आईसीसी महिला टी20 विश्व कप पर होगी जो अगले साल दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा।