England vs Ireland: पहले वनडे में डेविड विली और सैम बिलिंग्स ने दिलाई इंग्लैंड को जीत

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनैशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच गुरुवार (30 जुलाई) को साउथम्पटन में खेला गया, जिसमें मेजबान इंग्लैंड ने छह विकेट से जीत दर्ज की।...

england cricket team  twitter

आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनैशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच गुरुवार (30 जुलाई) को साउथम्पटन में खेला गया, जिसमें मेजबान इंग्लैंड ने छह विकेट से जीत दर्ज की। कोविड-19 दौर में खेला गया यह पहला वनडे इंटरनैशनल मैच था, जबकि इस सीरीज के साथ ही आईसीसी वर्ल्ड कप सुपर लीग का भी आगाज हो गया, 2023 में भारत में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलिफायर भी है। इंग्लैंड ने टॉस जीता और आयरलैंड को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेविड विली ने जबर्दस्त गेंदबाजी की और 30 रन देकर पांच विकेट झटके। आयरलैंड की टीम 44.4 ओवर में 172 रनों पर सिमट गई, जवाब में इंग्लैंड ने 27.5 ओवर में ही चार विकेट गंवाकर 174 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

घर में बर्तन धोते दिखे युवराज सिंह, मां ने बनाया मजेदार वीडियो

ODI में विली ने पहली बार झटके पांच विकेट

विली ने 8.4 ओवर में 30 रन पर पांच विकेट लेकर अपना बेस्ट प्रदर्शन किया। यह पहला मौका है जब विली ने वनडे मैच में पांच विकेट लिए हैं। आयरलैंड का एक समय स्कोर सातवें ओवर तक पांच विकेट पर 28 रन हो गया था। कर्टिस कैम्फर ने 118 गेंदों पर चार चौकों की मदद से नॉटआउट 58 रन बनाकर आयरलैंड को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। कैम्फर ने एंडी मैकब्राइन के साथ आठवें विकेट के लिए 66 रन जोड़े। मैकब्राइन ने 48 गेंदों पर 40 रन में तीन चौके और एक छक्का लगाया।

उमर अकमल का बैन आधा करने पर पीसीबी पर भड़के दानिश कनेरिया

केविन ओ ब्रायन ने 22 और आखिरी बल्लेबाज क्रैग यंग ने 11 रन का योगदान दिया। विली ने यंग को आउट कर आयरलैंड की पारी 172 रन पर समेट दी। विली के पांच विकेट के अलावा साकिब महमूद ने दो विकेट लिए जबकि आदिल राशिद और टॉम करेन को एक-एक विकेट मिला। जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। 34 रनों तक इंग्लैंड ने जेसन रॉय और जॉनी बेयरेस्टो के रूप में दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया था।

बिलिंग्स और मोर्गन ने दिलाई जीत

बेयरेस्टो 2 और रॉय 24 रन बनाकर आउट हुए, इसके बाद जेम्स विंस भी 25 रन से ज्यादा का योगदान नहीं दे सके। 11 रन बनाकर टॉम बैंटन आउट हुए और इंग्लैंड ने 78 रनों तक चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद सैम बिलिंग्स और कप्तान इयोन मोर्गन ने मिलकर इंग्लैंड को जीत दिलाई। सैम ने नॉटआउट 67 जबकि मोर्गन ने नॉटआउट 36 रन बनाए। आयरलैंड की ओर से क्रेग यंग ने दो, जबकि एंडी मैकब्रायन और कर्टिस कैंफर ने एक-एक विकेट लिया। सीरीज का दूसरा मैच 1 अगस्त को जबकि तीसरा मैच 4 अगस्त को खेला जाना है।
 

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ENGvIRE: पहले वनडे में विली और बिलिंग्स ने दिलाई इंग्लैंड को जीत