धवन-हार्दिक का वाशरूम में दिखा नया हुनर, वीडियो तेजी से हो रहा वायरल, आप भी देखें
टीम इंडिया का हर एक खिलाड़ी आमतौर पर मस्ती पसंद ही होता है। आए दिन खिलाड़ियों के अलग-अलग अंदाज में मस्ती करते हुए वीडियो आते रहते हैं। इस बार धवन और हार्दिक ने बाथरूम में एक साथ अंग्रेजी गाने पर डांस...

टीम इंडिया का हर एक खिलाड़ी आमतौर पर मस्ती पसंद ही होता है। आए दिन खिलाड़ियों के अलग-अलग अंदाज में मस्ती करते हुए वीडियो आते रहते हैं। इस बार धवन और हार्दिक ने बाथरूम में एक साथ अंग्रेजी गाने पर डांस कर सुर्खियां बटोरी हैं। वीडियो को लोग पसंद कर रहे हैं और तेजी से शेयर कर रहे हैं।
इस वीडियो को हार्दिक और धवन दोनों ने ही अपने इंस्टा एकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में दोनों खिलाड़ी अंग्रेजी धुन पर पंजाबी डांस स्टेप करते दिख रहे हैं। वाशरूम में एक साथ आईने के सामने डांस कर रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताते चलें कि आयरलैंड को हराकर भारतीय क्रिकेट टीम शानदार फॉर्म में है। हर एक खिलाड़ी आगामी सीरिज के लिए तैयार दिख रहा है। अभी टीम इंडिया इंग्लैंड में है। टीम के सभी सदस्य इंग्लैंड में भी अपनी परफार्मेंस जारी रखना चाहेंगे।
अभी के आंकड़ों के मुताबिक इंग्लैंड क्रिकेट के टेस्ट फॉर्मेट में टॉप पर है। टीम इंडिया को इंग्लैंड से कड़ी टक्कर मिलेगी। जहां घरेलू मैदान पर इंग्लैंड को फायदा मिल सकता है वहीं टीम इंडिया की जारी शानदार परफॉर्मेंस टीम के लिए ताकत बनेगी। इंग्लैंड टूर पर टीम इंडिया 3 टी20, 3 वनडे और 5 टेस्ट मैच खेलेगी।