IND vs ENG: इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए पीटरसन ने साझा किया द्रविड़ का ईमेल, बताया- स्पिन गेंदबाजी को कैसे खेलना है

भाषा, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर आने वाली है और इससे पहले उसके पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने शनिवार को स्पिन गेंदबाजी को खेलने के वो गुर साझा किए जो कुछ साल पहले राहुल द्रविड़ ने उन्हें...

IND vs ENG: इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए पीटरसन ने साझा किया द्रविड़ का ईमेल, बताया- स्पिन गेंदबाजी को कैसे खेलना है

इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर आने वाली है और इससे पहले उसके पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने शनिवार को स्पिन गेंदबाजी को खेलने के वो गुर साझा किए जो कुछ साल पहले राहुल द्रविड़ ने उन्हें दिए थे।

वर्ष 2017 में भारत के महान बल्लेबाज द्रविड़ द्वारा उन्हें भेजे गए ईमेल को साझा करते हुए पीटरसन ने इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से आग्रह किया कि वे इसे डॉम सिबले और जाक क्राउली को दे दे जो श्रीलंका के बाएं हाथ के स्पिनर लसिथ एम्बुलदेनिया के खिलाफ स्पिन को खेलने में जूझ रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ चल रही सीरीज में एम्बुलदेनिया ने पहले और दूसरे टेस्ट में उनके विकेट चटकाए हैं।

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज सिबले और क्राउले को भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम में चुना गया है। द्रविड़ द्वारा भेजे गए ईमेल के दो पन्ने साझा करते हुए पीटरसन ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ''इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड, इसे प्रिंट करवा लीजिए और सिबले व काउले को दे दीजिए। अगर वे चाहें तो इसके बारे में लंबी चर्चा के लिए वे मुझे फोन कर सकते हैं।"

— Kevin Pietersen🦏 (@KP24) January 23, 2021

इससे पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, ''क्राउले और सिबले को वो ईमेल देखना चाहिए जो मुझे द्रविड़ ने स्पिन खेलने के बारे में भेजा था। इससे मेरा गेम ही बदल गया था। 

— Kevin Pietersen🦏 (@KP24) January 23, 2021

भारत के दौरे पर इंग्लैंड को चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। 

Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

Rakesh Kumar
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।